{"_id":"59c53c134f1c1b28688b5eee","slug":"five-year-journalism-course-admission-result-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स में दाखिले के नतीजे घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स में दाखिले के नतीजे घोषित
ब्यूरो,अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
delhi university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू किए गए स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के पांच वर्षीय पत्रकारिता पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 17 सितंबर को हुई प्रवेश परीक्षा के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस पाठ्यक्रम की 120 सीटों के लिए देशभर से लगभग आवेदन प्राप्त हुए थे। इस कोर्स के लिए दिल्ली समेत, त्रिवेंद्रम, पटना, वाराणसी और कोलकाता में सेंटरों पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा में अंकों के आधार पर जारी रिजल्ट में कुमारी प्रीति सिन्हा ने सर्वाधिक स्कोर 400 में से 275 अंक हासिल कर टॉप रैंक हासिल की है। जबकि दूसरा रैंक शुभम शर्मा ने 273 अंक लेकर प्राप्त किया है। जबकि तीसरा रैंक 262 अंक प्राप्त कर नीरज कुमार झा का है। अब इस सूची के आधार पर 23 से 25 सितंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस कोर्स के लिए 26 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अंग्रेजी माध्यम की सूची में सामान्य श्रेणी के 30, ओबीसी श्रेणी के 16, एससी श्रेणी के 9, एसटी श्रेणी के 5, पीडब्लयूडी के 3 व सीडब्लयू के 3 छात्रों को जगह दी गई है। इसी तरह हिंदी माध्यम के लिए सूची में सामान्य श्रेणी के 30, ओबीसी के 16, एससी के 9, एसटी के 5, पीडब्लयू के लिए कोई नहीं, व सीडब्लयू के लिए एक छात्र को जगह मिली है। दाखिले के लिए छात्रों को बाहरवीं व दसवीं के सभी प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
वहीं बाहरी छात्रों को माइग्रेशन व ट्रांसफर प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। जाति प्रमाणपत्र छात्रों के नाम पर होना चाहिए। प्रशासन ने ओबीसी श्रेणी के छात्रों को सलाह दी है कि उनका ओबीसी प्रमाणपत्र अप्रैल 2016 से पहले का नहीं होना चाहिए, जो छात्र फीस में रियायत प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें परिवार की आय प्रमाणपत्र व माता-पिता की स्वयं सत्यापित आधार कॉर्ड की कॉपी लानी होगी। 26 सितंबर से इस कोर्स की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस कोर्स में 50 फीसदी क्लासरूम लेक्चर और 50 फीसदी असाइनमेंट, प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप की वेटेज होगी।