फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Al Qaeda Terrorist arrested in Delhi

रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी बना रहा था अल कायदा का यह गुर्गा! दिल्ली में हुआ गिरफ्तार..

Tue, 19 Sep 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
 Al Qaeda Terrorist arrested in Delhi
rahman - फोटो : अमर उजाला

भारत में रहकर म्यांमार सेना से लड़ने के लिए तैयार कर रहा था आतंकी। वह ज्यादातर रोहिंग्या मुसलमानों के संपर्क में था और उनको तैयार कर रहा आतंक के लिए। उसे मणिपुर व मिजोरम में बेस तैयार करना चहाता था। भारत में वह कई लोगों के संपर्क में था। इनमें जम्मू कश्मीर,दक्षिण भारत व मणिपुर के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


उसके कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल,बांग्लादेश का सिम कार्ड और लैपटॉप आदि सामान बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अल कायदा के संदिग्ध आतंकी ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से बांग्लादेश का ये आतंकी अल कायदा की ओर से सीरियाई सेना के खिलाफ लड़ चुका है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर समीउन रहमान उर्फ हमदन उर्फ शुमोन हक उर्फ राजू भाई (32) को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल, लैपटॉप और बांग्लादेश सिम कार्ड आदि बरामद किया गया। शुरुआत में आरोपी ने खुद को किशनगंज, बिहार का निवासी बताया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी राजू भाई दिल्ली में तैयार कर रहा था अपना आधार

 Al Qaeda Terrorist arrested in Delhi
रहमान - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, इंस्पेक्टर कैलाश सिंह बिष्ट व रवींद्र कुमार त्यागी की टीम को जुलाई में सूचना मिली थी कि भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए अल कायदा का आतंकी राजू भाई दिल्ली में अपना आधार तैयार कर रहा है।

सूचना के बाद एसीपी गोविंद शर्मा व इंस्पेक्टर कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार की गई। जांच में पता लगा कि राजू भाई दिल्ली-एनसीआर में है और जेहाद के उद्देश्य से युवाओं को भर्ती कर रहा है। पुलिस टीम को 17 सितंबर को सूचना मिली थी कि राजू भाई जिहादी भर्ती के उद्देश्य से आईटीओ के पास विकास मार्ग, शकरपुर आएगा।

सख्ती से पूछताछ में बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक है और उसके माता-पिता बांग्लादेश से बहुत पहले लंदन चले गए थे। ये वर्ष 2013 में अल कायदा में सक्रिय हुआ था। इसने आतंकवाद की सीरिया में ट्रेनिंग ली थी और आतंकी गतिविधियों के लिए मोरक्को, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ माउरितानिया, टर्की, सीरिया व बांग्लादेश जा चुका है।

ये अल कायदा के सीरिया में गुट जबहात अल नुसरा की तरफ से सीरियाई सेना के खिलाफ लड़ चुका है। म्यांमार में गिरफ्तार होने के बाद अल कायदा आकाओं ने उसे भारत भेजा था। भारत में उसे म्यांमार सेना के खिलाफ लड़ने के लिए आतंकी तैयार करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed