{"_id":"58d927f94f1c1b442363de8d","slug":"aap-mla-left-party-and-told-about-how-corruption-is-running-in-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP छोड़ने वाले विधायक ने खोला पार्टी के अंदर चल रहे गोरखधंधे का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP छोड़ने वाले विधायक ने खोला पार्टी के अंदर चल रहे गोरखधंधे का राज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:58 AM IST
सार
आप विधायक ने भाजपा का दामन थामा
बवाना विधायक ने सभी पदों से दिया त्यागपत्र, एमसीडी चुनाव से ठीक पहले पार्टी को बड़ा झटका
विज्ञापन
MCD Election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। आप विधायक वेदप्रकाश नेे सोमवार को सभी पदों और पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के पहले आप विधायक को तोड़कर पार्टी में शामिल कराना भाजपा की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। वेदप्रकाश बवाना क्षेत्र से वर्ष 2015 में आप के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुलाकर वेदप्रकाश को पार्टी में शामिल किया। तिवारी के साथ नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भाजपा का पटका पहनाकर वेदप्रकाश को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर वेद प्रकाश ने बताया कि आप में विधायकों के साथ नेताओं का व्यवहार सही नहीं है। वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति नरम दिखे लेकिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जल मंत्री कपिल मिश्रा पर विधायकों का फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया।
वेदप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर रखा है। उनको कुछ मालूम नहीं है कि पार्टी में क्या चल रहा है। सरकार को लैपटॉप से चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि आप के लगभग 30-35 विधायक नाराज चल रहे हैं।
'विधायक दे रहे पद से त्यागपत्र'
उन्होंने कहा कि वह विधायक बनने के लिए नहीं बल्कि कुछ नया होने की उम्मीद में आप में गए थे, मगर सब झूठ निकला। इस कारण वह आप को छोड़ने के साथ-साथ विधायक पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने गांवों के लिए कुछ नहीं किया और दलितों की भी उपेक्षा की गई। वहीं उन्होंने कहा कि उनके इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार होने पर मनीष सिसोदिया को फोन और एसएमएस किया, मगर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में बड़ा बदलाव हो रहा है। वह भी इस बदलाव का हिस्सा बनने आए हैं। वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि जनता की तरह आप विधायकों में भी केजरीवाल सरकार के प्रति असंतोष व हताशा है।
जबकि श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली सरकार में सही कार्य नहीं होने के चलते आप के अनेक विधायक समय-समय पर विद्रोह कर रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप विधायकों को न तो विधानमंडल दल और न ही विधानसभा की बैठक में अपने क्षेत्र की समस्याओं पर बोलने दिया जाता है। पूरी सरकार को एनजीओ मार्का बिना चुने हुए कुछ लोगों का समूह चला रहा है।