{"_id":"59106a004f1c1bb7378509ad","slug":"10-allegations-of-aap-outsed-leader-kapil-mishra-on-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल्ली CM को कुर्सी की हो गई है आदत', पढ़ें केजरीवाल पर कपिल के 10 आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिल्ली CM को कुर्सी की हो गई है आदत', पढ़ें केजरीवाल पर कपिल के 10 आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 May 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
- फोटो : ANI
कैबिनेट मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्प्रेंस में जहां संजय सिंह के सवालों का जवाब दिया, वहीं केजरीवाल के बारे में कहा कि उन्हें कुर्सी से चिपकने की आदत हो गई है। पढ़ें, कपिल मिश्रा के केजरीवाल पर लगाए गए 10 बड़े आरोप...
1.कपिल ने कहा कि केजरीवाल को कुर्सी से चिपकने की आदत हो गई है। वो कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते। लेकिन, मेरा सवाल है कि जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, उस दिन भी क्या केजरीवाल कुर्सी पर बैठे रहेंगे या कुर्सी छोड़ेंगे?
3.सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के सवालों का जवाब दिया। कपिल ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने छतरपुर में 6 एकड़ जमीन की डील के लिए 50 करोड़ रुपये और 10 करोड़ की एक अन्य डील के बारे में उन्हें खुद बताया था। सत्येंद्र जैन ने अपने साढ़ू भाई के जमीन डील के लिए केजरीवाल को उनके सामने 2 करोड़ रुपये दिए थे।
4.कपिल मिश्रा ने कहा कि खुलासे के बाद उनका मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर लोगों को बांटा जा रहा है। इस पर लगातार जान से मारने की धमकियां आ रही हैं। केजरीवाल के नजदीकी लोग इसे अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह पार्टी को भ्रष्टाचार मुक्त करके ही चैन की सांस लेंगे।
5.कपिल ने खुद को बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर भी सफाई दी। उन्होंने तीखे तेवर में कहा, 'मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। आप का हर नेता जानता है कि पार्टी में से अगर किसी ने बीजेपी के खिलाफ मजबूती से बोला, तो वह कपिल मिश्रा है। दो साल के दौरान मुझपर कभी भ्रष्टाचार का एक दाग तक नहीं लगा। वो लोग कहते हैं कि मैं बीजेपी का एजेंट हूं। वो मेरे खिलाफ एक भी सबूत लाकर दें कि मेरे बीजेपी से रिश्ते हैं।'
7.उन्होंने कहा कि केजरीवाल की मैंने भगवान की तरह पूजा की। आप के नेताओं पर पर अगर कोई आरोप लगाता है तो वह बीजेपी का एजेंट हो जाता है। केजरीवाल काले कामों को एक ही पर्दे से ढकना चाहते हैं।
8.कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर हुए टिकट बंटवारों में भी आप ने पैसे लिए। मैं किसी की धमकी से डरने वाला नहीं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता आया हूं, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ूंगा।
9.कपिल ने मीडिया में letscleanaap@gmail.com मेल आईडी जारी करते हुए कहा कि लोग आप में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें और सबूत इस मेल आईडी पर दें। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
10. कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह आज शाम एंटी करप्शन ब्यूरो के पास दोबारा जा रहे हैं। केजरीवाल में हिम्मत हो तो वो उन्हें आप से निकालकर दिखाएं।

2.कपिल ने केजरीवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आज शाम 7 बजे वह एंटी करप्शन ब्यूरो के पास दोबारा जा रहे हैं। अगर केजरीवाल में हिम्मत है, तो वो उन्हें आप से निकालकर दिखाएं।Tomorrow I have got an appointment with CBI at 11.30 am, will officially lodge FIR and be present as a witness:Kapil Mishra pic.twitter.com/Zso110RHme
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 8, 2017
3.सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के सवालों का जवाब दिया। कपिल ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने छतरपुर में 6 एकड़ जमीन की डील के लिए 50 करोड़ रुपये और 10 करोड़ की एक अन्य डील के बारे में उन्हें खुद बताया था। सत्येंद्र जैन ने अपने साढ़ू भाई के जमीन डील के लिए केजरीवाल को उनके सामने 2 करोड़ रुपये दिए थे।
4.कपिल मिश्रा ने कहा कि खुलासे के बाद उनका मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर लोगों को बांटा जा रहा है। इस पर लगातार जान से मारने की धमकियां आ रही हैं। केजरीवाल के नजदीकी लोग इसे अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह पार्टी को भ्रष्टाचार मुक्त करके ही चैन की सांस लेंगे।
5.कपिल ने खुद को बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर भी सफाई दी। उन्होंने तीखे तेवर में कहा, 'मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। आप का हर नेता जानता है कि पार्टी में से अगर किसी ने बीजेपी के खिलाफ मजबूती से बोला, तो वह कपिल मिश्रा है। दो साल के दौरान मुझपर कभी भ्रष्टाचार का एक दाग तक नहीं लगा। वो लोग कहते हैं कि मैं बीजेपी का एजेंट हूं। वो मेरे खिलाफ एक भी सबूत लाकर दें कि मेरे बीजेपी से रिश्ते हैं।'
6.एक बार साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी उनकी पार्टी है। वो आप छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। कपिल ने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने उन्हें मंगलवार साढ़े 11 बजे का वक्त दिया है। कल वह सारे सबूत सील बंद लिफाफे में सीबीआई के दफ्तर में जमा करेंगे। कपिल ने कहा,'इस पूरे मामले में मैं गवाह बनकर खड़ा रहूंगा। मंगलवार को सीबीआई में 3 केस दर्ज करवाऊंगा।'Saying I am colluding with BJP is baseless. Everyone knows I have been the most vocal critic of BJP and Modi ji in AAP: Kapil Mishra
— ANI (@ANI_news) May 8, 2017