फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand state president told next step after demonetisation in india

नोटबंदी के बाद अब ये बड़ा दांव खेलने वाली है BJP, जिससे राजनीतिक गलियारों में आ जाएगा भूचाल

Wed, 08 Nov 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
 uttarakhand state president told next step after demonetisation in india

नोट बंदी का एक साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने मंगलवार को पदयात्रा निकालकर जश्न मनाया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस दौरान खुलासा कर बताया कि अब बीजेपी का क्या प्लान है जिससे राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एतिहासिक फैसले से देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद से कांग्रेस का काला धन तिजोरियों में ही सड़ा है। अब बेनामी संपत्तियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिससे सारे काले चिट्ठे खुल जाएंगे। अजय भट्ट ने कहा कि नोट बंदी की सालगिरह पर भाजपा ने जश्न मना लिया है, अब जिसे काला दिवस मनाना है वो खुशी से मना सकता है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को देहरादून जिले के सभी विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह साढ़े दस बजे से गांधी पार्क में एकत्र होने लगे। 11 बजे तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट बंदी से कांग्रेस बौखलाई

 uttarakhand state president told next step after demonetisation in india

कई कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा और काला धन विरोधी बैनर लेकर पहुंचे थे। सवा ग्यारह बजे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत विधायकों की अगुवाई में पदयात्रा शुरू हुई।

यात्रा घंटाघर होकर पल्टन बाजार, कोतवाली, धामावाला, पीपल मंडी से राजा रोड होकर दर्शन लाल चौक से महानगर कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। महानगर कार्यालय में पदयात्रा समापन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से कांग्रेस बौखलाई हुई है।

कांग्रेस का काला धन बर्बाद हो गया, तहखानों में रखे रुपयों को दीमक खा गई। उन्होंने कहा कि नोट बंदी के बाद साल भर में 23.22 लाख खातों में 3.68 लाख करोड़ की राशि जमा हुई है। 17.73 लाख संदिग्ध पैन कार्ड चिह्नित हुए हैं, जिनमें बैंकों से वित्तीय लेनदेन हुआ है, इनकी जांच अभी जारी है।

जाम में फंसी एंबुलेंस निकाली

 uttarakhand state president told next step after demonetisation in india

अजय भट्ट ने कहा कि अभी भी 16 हजार करोड़ काला धन आना बाकी है, ऐसा अनुमान है यह काला धन कांग्रेस का है। इसलिए कांग्रेस बौखलाहट में नोट बंदी के विरोध में काला दिवस मनाने जा रही है। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री के एतिहासिक फैसले के समर्थन में भाजपा जश्न मना चुकी है।

यात्रा में उच्चशिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक हरबंश कपूर, विनोद चमोली और खजान दास, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, उमेश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, आदित्य चौहान, सुनील उनियाल, सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, श्याम पंत, बृजलेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, शमशेर सिंह पुंडीर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने किया।

जाम में फंसी एंबुलेंस निकाली
पदयात्रा रूट पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। पदयात्रा के घंटाघर पहुंचने पर दर्शन लाल से आने वाले यातायात को बंद कर दिया गया, इसी बीच वहां एक एंबुलेंस फंस गई। हालांकि पदयात्रा में शामिल लोगों को हटाकर कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस निकलवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed