फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two boys are missing from sirsa belongs to uttarakhand

उत्तराखंड से सिरसा गए राम रहीम के दो अनुयायियों को गोली लगी, एक लापता

Mon, 28 Aug 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
two boys are missing from sirsa belongs to uttarakhand
boys missing from sirsa

गदरपुर क्षेत्र से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थन में सिरसा गए गांव धिमरी ब्लाक के दो दर्जन से अधिक अनुयायियों में से अधिकतर लोग लौट आए हैं लेकिन दो युवक नहीं लौटे हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिलने पर कि दोनों को गोली लगी है और इनमें से एक लापता है, रविवार शाम दिनेशपुर पुलिस के साथ ग्रामीण चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


डेरा अनुयायियों का जत्था 23 अगस्त को यहां से रवाना हुआ था। एक अनुयायी ने बताया कि उन्हें डेरे से बुलावा आया था। उन्हें यह बताया गया था कि गुरुजी को सजा होने वाली है, लिहाजा सभी लोग डेरा मुख्यालय आ जाएं। उन्हें डेरे के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

two boys are missing from sirsa belongs to uttarakhand
चंद्रपाल

गांव के 25 वर्षीय चंद्रपाल और 20 वर्षीय लेखराज नहीं लौटे हैं। बताया जाता है कि लेखराज से गांव वालों का फोन से संपर्क हो गया है। उसके कंधे में गोली लगी है। उसका इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है, जबकि चंद्रपाल (25) का कोई पता नहीं चला।

उसके साथ अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना पर रविवार शाम एसआई हरीश चंदोला दो कांस्टेबलों के साथ प्रधान पति मक्खन सिंह और ग्रामीणों को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए। चंद्रपाल की पत्नी सुनीता और उसकेे दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed