फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three patients death due to Swine flu in uttarakhand

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से महिला समेत तीन मरीजों की मौत, अब तक 19 लोग गवां चुके जान

Wed, 13 Sep 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
three patients death due to Swine flu in uttarakhand

दून में स्वाइन फ्लू से एक महिला सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे मरने वाले मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गई है। मृतकों में दो सहारनपुर और एक मरीज उत्तरकाशी का है। वहीं दूसरी ओर 146 मरीजों में अब तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


दून में स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे 19 मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शालिनी अग्रवाल (44) एवं बालेश्वर पाल (60) दोनों निवासी सहारनपुर की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। 

विज्ञापन

​डेंगू के नौ नए मामले आए सामने 

three patients death due to Swine flu in uttarakhand

वहीं कृष्णा पाल (30) निवासी उत्तरकाशी की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। अब तक मरने वालों में 11 देहरादून, तीन उत्तर प्रदेश, एक हरिद्वार, दो पौड़ी और दो मरीज उत्तरकाशी के हैं, जबकि जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है उसमें 85 मरीज देहरादून, 35 अन्य जनपदों एवं 16 मरीज अन्य राज्यों के हैं। 

​डेंगू के नौ नए मामले आए सामने 
दून में डेंगू और स्वाइन फ्लू का डबल अटैक जारी है। बुधवार को डेंगू के नौ ओर मामले सामने आए हैं। जिससे इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। सभी मरीज देहरादून के रहने वाले हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शशि (20), रामप्रसाद (84), रिंकी (16), दीप माला (26), रीना (29), विनोद (32), संदीप (21), कपिल (16) एवं शांती देवी (20) में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed