फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   this independece day celebration will unique

पहली बार 15 अगस्त को नए अंदाज में मनाने की तैयारी, देना होगा नए भारत का संकल्प-पत्र

Sun, 13 Aug 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 13 Aug 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
this independece day celebration will unique
तिरंगा

‘मैं संकल्प लेता हूं कि मैं भ्रष्टाचार नहीं करूंगा’। जी हां... इस बार 15 अगस्त को प्रदेशवासी कुछ इसी तरह के संकल्प लेकर आजादी का जश्न मनाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने बाकायदा एक संकल्प पत्र भी भेज दिया है। इसके तहत लोगों को 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, संप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प लेकर संकल्प पत्र भरना होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय ग्राम्य विकास और पंचायतीराज मंत्रालय ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को नए भारत का संकल्प पत्र भरवाया जाए। केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि ग्रामीणों को इस बात का संकल्प दिलाएं कि वे नए भारत के निर्माण में संकल्प सिद्धि के लिए मन और कर्म से जुटेंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया कि केंद्र की मंशा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस पर गांवों में प्रभात फेरी के साथ प्राइमरी विद्यालयों व पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण कराया जाए। ग्राम सभाओं में बैठक कर ‘संकल्प पर्व’ मनाया जाए। इस पर चर्चा हो कि ग्रामीण 2022 में नए भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में यह भी कहा गया कि ग्रामीणों को दो तरह के संकल्प दिलाए जाएं। पहला सामूहिक संकल्प और दूसरा सामाजिक बुराइयां खत्म करने का संकल्प। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने जिलाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों में अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि, संकल्प दिलाने के साथ ही संकल्प पत्र भराया जा सके।

साथ ही निर्देश दिए हैं कि इसी तरह जिला स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन हो, जिसमें प्रभारी मंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही शहर वासियों को भी नए भारत का संकल्प दिलाया जाए।

ये संकल्प लेने होंगे

this independece day celebration will unique
cm trivendra singh rawat

1. विकसित राष्ट्र बनाने का 
2. गंदगी दूर करने का 
3. गरीबी मिटाने का 
4. भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का 
5. आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने का 
6. जातिवाद मिटाने का 
7. सांप्रदायिकता मिटाने का 
8. 2022 तक नए भारत के निर्माण का

इन सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प
1. मद्यपान
2. दहेज प्रथा
3. हाथ से मैला ढोने की प्रथा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed