फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   things will be cheaper from GST

GST से कम हो जाएगा आपका बजट, मसालों से लेकर शैंपू तक होगा सस्ता

Tue, 23 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
things will be cheaper from GST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद महीनेवार आपकी रसोई का बजट कम हो जाएगा। नई टैक्स दरें लागू होने से खाने-पीने की तमाम वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।

विज्ञापन


वहीं, टैक्स की दर बढ़ने की वजह से कुछेक खाद्य उत्पाद महंगे भी होंगे। वस्तु एवं सेवा कर के  विशेषज्ञ प्रवीन कुमार के मुताबिक, उत्पादों पर वर्तमान में लग रहे टैक्स की जीएसटी की दरों से तुलना करें तो जीएसटी के फायदे सामने आएंगे। एक देश एक कर यानी जीएसटी लागू होने के बाद आपकी रसोई का बजट कितना बेहतर होगा यह हम आपको बता रहे हैं।  

विज्ञापन

यहां मिलेगा फायदा

things will be cheaper from GST

पैक्ड चाय व कॉफी : इस पर वर्तमान टैक्स की दर 10.29 प्रतिशत है। जीएसटी में यह दर पांच प्रतिशत होगी। यानी अगर एक माह में 150 रुपये एक पैकेट चाय या कॉफी का लगता है तो उसकी कीमत 143 रुपये आ जाएगी। इससे सात रुपये का फायदा होगा।

कोल्ड ड्रिंक्स : इस पर वर्तमान में 53.85 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में 40 प्रतिशत होगा। अगर महीने में कोल्ड ड्रिंक्स पर आप खपत 300 रुपये खर्च करते हैं तो यह घटकर 269 रुपये पर आ जाएगा। इस लिहाज से 71 रुपये की बचत होगी।

मसाले : वर्तमान में मसालों पर 9.09 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी के बाद पांच प्रतिशत हो जाएगा। अगर महीने में आपके मसालों की खपत 500 ग्राम की है और उसकी कीमत 150 रुपये है तो यह खर्च घटकर 144 रुपये हो जाएगा। यानी छह रुपये का लाभ होगा।

पैक्ड दही : इस पर अभी 8.7 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यानी अगर आप वर्तमान में 100 रुपये पैकेट के हिसाब से चार पैकेट 400 रुपये के लेते हैं तो वह सीधे 368 रुपये के आ जाएंगे। इससे आपको 32 रुपये का फायदा होगा।

पैक्ड पनीर : इस पर वर्तमान में 9.17 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में पांच प्रतिशत होगा। अगर आप महीने में 250 रुपये के हिसाब से 500 रुपये के दो पैकेट खरीदते हैं तो यह घटकर 481 रुपये पर आ जाएगा। यानी आपके 19 रुपये की बचत कर पाएंगे। 

चॉकलेट से लेकर कॉर्नफ्लेक्स तक सस्ता

things will be cheaper from GST

टूथपेस्ट : इस पर अभी 39.53 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा। अगर महीने में आप 60-60 रुपये वाले दो पैकेट 120 रुपये के खरीदते हैं तो यह खर्च घटकर 102 रुपये पर आ जाएगा। यानी 18 रुपये की बचत होगी। 

शैंपू : इस पर अभी 38.89 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी के बाद घटकर 28 प्रतिशत रह जाएगा। अगर महीने में 250 रुपये का एक बोतल शैंपू लगता है तो जीएसटी के बाद इसकी कीमत 230 रुपये रह जाएगी। यानी 20 रुपये का फायदा होगा।

कॉर्र्न फ्लेक्स : इस पर अभी 32.74 प्रतिशत टैक्स है और जीएसटी के बाद 18 प्रतिशत रह जाएगा। अगर महीने में 150 रुपये पैकेट के हिसाब से दो पैकेट 300 रुपये के खरीदते हैं तो यह घटकर 268 रुपये रह जाएगा। यानी 32 रुपये का लाभ होगा।

चॉकलेट : इस पर वर्तमान टैक्स 33.33 प्रतिशत है, जो 28 प्रतिशत रह जाएगा। महीने में अगर 20 रुपये पैकेट के हिसाब से 100 रुपये के पांच पैकेट चॉकलेट लेते हैं तो इसके लिए 95 रुपये ही देने होंगे। इससे आपको पांच रुपये का लाभ होगा।

विज्ञापन

यहां लगेगा महंगाई का तड़का

things will be cheaper from GST

जूस : इस पर अभी 15.38 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में 12 प्रतिशत रह जाएगा। महीने में अगर 30 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से 15 पैकेट 450 रुपये के खरीदते हैं तो जीएसटी के बाद यह 431 रुपये में मिलेगा। इससे आपकी 19 रुपये की बचत होगी।

खाद्य तेल : वर्तमान में खाद्य तेलों पर कुल 16.82 प्रतिशत टैक्स लग रहा है। जीएसटी में यह 18 प्रतिशत होगा। अगर महीने में 125 रुपये प्रति लीटर वाले चार लीटर तेल की खपत करते हैं तो तो 500 रुपये महीने के बजाय 505 रुपये देने होंगे। पांच रुपये अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। 

बटर : मक्खन पर वर्तमान में 6.38 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। अगर महीने में 50 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से 200 रुपये का बटर लगता है तो जीएसटी आने के बाद सीधे 211 रुपये का लगेगा। यानी 11 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed