फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher make cheat video in uttarakhand board exam

शिक्षक ने बनाया उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो, हड़कंप

Wed, 29 Mar 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 29 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
teacher make cheat video in uttarakhand board exam
- फोटो : Demo Pic

उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला प्रकाश में आया है। मामला सात दिन पुराना है। परीक्षा ड्यूटी में तैनात एक शिक्षक ने इसका वीडियो को बनाया है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीईओ बीपी सिंह का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बक्शा नही जाएगी। गुरू नानक इंटर कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां मंगलवार को इंटर गणित की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


यहां ड्यूटी पर तैनात शिक्षक प्रदीप कपिल ने छात्रों को नकल कराए जाने की शिकायत फोन पर अधिकारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों से की। आनन फानन में बीईओ उड़नदस्ते के साथ केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कमरों की तलाशी ली गई, लेकिन नकल से जुड़ी कोई सामग्री नहीं मिली। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अधिकारियों के आने की सूचना पहले ही केंद्र तक पहुंच गई। ऐसे में पहले ही नकल सामग्री को कमरों से हटा दिया गया। शिक्षक ने अधिकारियों को सामूहिक नकल का वीडियो भी दिखाया।

शिक्षक का आरोप केंद्र में कराई जा रही थी नकल

teacher make cheat video in uttarakhand board exam
मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : demo pic

वीडियो देख अधिकारी दंग रह गए। शिक्षक का दावा है कि यह वीडियो उनके द्वारा 22 मार्च को इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान बनाया गया। इसमें एक कमरे में मौजूद दो शिक्षिकाएं छात्राओं को नकल कराते हुए साफ दिखाई दे रही हैं। 

शिक्षक का आरोप है कि मंगलवार को भी केंद्र में नकल कराई जा रही थी, लेकिन अधिकारियों के आने से पहले ही छात्रों से नकल सामग्री हटा दिया गया। होम सेंटर होने के चलते स्कूल प्रबंधन के इशारे पर ही छात्रों को नकल कराई जा रही है। पूर्व में भी उन्होंने नकल पर आपत्ति जताई थी।            

केंद्र में तैनात किया गया पर्यवेक्षक            
शिक्षक प्रदीप कपिल ने नकल की शिकायत पहले भी बीईओ से की थी। 22 मार्च को बीईओ ने केंद्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद 25 मार्च से केंद्र में एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया था।            

मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- बीपी सिंह बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed