राष्टपति आगमन को नया रूट प्लान जारी, यहां रहेगा रूटा डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पांच और छह मई को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कैंट क्षेत्र में यातायात डायवर्ट रहेगा।
जीटीसी हेलीपैड पहुंचने से पहले वीवीआईपी रूट को जीरो जोन घोषित कर यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि वीवीआईपी के प्रोग्राम स्थल पर पहुुंचने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
भारी वाहनों को लालतप्पड़ पर रोका जाएगा। जaबकि पांवटा से आने वाले वाहनों को सहसपुर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
डायवर्जन प्लान
-विजय कॉलोनी पुल से कोई भी वाहन एनेक्सी तिराहे की तरफ नहीं जाएगा।
-सर्किट हाउस चौकी से वाहन न्यू कैंट हाउस और सीएसडी कैंटीन तिराहे की ओर नही जाएंगे।
-दून स्कूल तिराहा और तेल भवन कट से जीटीसी हेलीपैड की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- डाकरा बाजार गेट महिंद्रा ग्राउंड से 200 मीटर पहले वाहनों को रोक दिया जाएगा।
-एमएच डाकरा कट से वाहन सीएसडी कैंटीन तिराहे की ओर नहीं जाएंगे।
- टपकेश्वर मंदिर कट से कोई भी वाहन कैंट चौराहे की ओर नहीं जाएगा।
-डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, सूरज टावर की ओर से कोई भी वाहन नहीं आएगा।
-निंबूवाला रोड, गुरुंग ट्रेडर्स से कोई भी वाहन कैंट चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
-अंबेडकर स्टेडियम से कौलागढ़ चौक की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- एफआरआई पिछले गेट की ओर से कौलागढ़ की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
-बल्लूपुर फ्लाईओवर और किशन नगर से कोई भी वाहन एफआरआई की ओर नहीं जाएंगे।