फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji match will be played in Uttarakhand next year

अगले साल से उत्तराखंड में होंगे रणजी मुकाबले, आईपीएल व इंटरनेशनल मैच भी जल्द

Fri, 28 Jul 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ranji match will be played in Uttarakhand next year

राजधानी दून में अगले साल से रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। शुक्रवार को दून पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष व आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर दून के स्टेडियम में दर्शक क्षमता बढ़ाई जाए तो यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने शुक्रवार देर रात राजपुर रोड स्थित होटल में उनसे मुलाकात की। उन्होंने राज्य की क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता न होने का मामला उठाया।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि एसोसिएशन को मान्यता न होने के कारण राज्य की खेल प्रतिभाओं को मजबूरी में दूसरे राज्यों से खेलना पड़ रहा है। उत्तराखंड के कई खिलाड़ी हैं, जो दूसरे राज्यों से खेलकर राष्ट्रीय टीम में जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन का भी अनुरोध किया। राजीव शुक्ला ने कहा कि अगले सत्र से दून में रणजी ट्रॉफी के मैच आयोजित किए जाएंगे।


हालांकि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने के लिए दून के क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ानी होगी। दून स्टेडियम में अभी 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यदि यह क्षमता बढ़ाकर 35 हजार तक कर ली जाए तो दून में आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराना आसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed