रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। आतंक को बढ़ावा दे रहे पाक को सबक सिखाने के लिए उसकी सरहद में घुसकर हमारे जवानों ने आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत किए।
2 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
कहा यदि पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो यह कार्रवाई बार-बार दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पीओके में घुसकर मार गिराने और आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने का सारा श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है।
3 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
रक्षा मंत्री उत्तरराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की आदमकद प्रतिमा के अनावरण अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।
4 of 8
manohar parrikar rally
- फोटो : AmarUjala
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि दो दिन पहले पीओके में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आए हैं। लेकिन पाक को अब भी पता नहीं चल सका है।
5 of 8
manohar parrikar
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि वे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए उन्होंने बोलने के बजाय काम करके दिखाया है। देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।