पंचायत ने 30 हजार रुपए लगाई महिला की आबरू की कीमत, इसके बाद किया ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ घर में घुसकर उसकी आबरू के साथ खिलवाड़ करने की कीमत पंचायत ने तीस हजार रुपए लगाई। इसके बाद उन्होंने आरोपी के घरवालों को ये काम करने के लिए कहा।
घर में सो रही महिला के साथ दुराचार का प्रयास करने और उसके दुधमुंहे बच्चे को पलंग से गिराकर गंभीर रूप से घायल करने की कीमत पंचायत ने तीस हजार रुपये लगाकर मामले का निपटारा कर दिया, जबकि कोतवाली पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
कंकरखाता गांव निवासी एक व्यक्ति सऊदी अरब में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती है। एक नवंबर को वह अपने बच्चे के साथ अपने घर में सोई हुई थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने कमरे में जबरन घुसकर महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया था।
आरोपी ने उसके एक साल के बच्चे को पलंग से नीचे गिरा दिया था इससे उसके नाक की हड्डी भी टूट गई थी। बाद में परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया था तथा घटना की तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी।
घरवालों से मंगवाई माफी
गांव के ही मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस अभी फरार आरोपी की तलाश में जुटी ही थी कि इसी बीच मामले को लेकर गांव में पंचायत आयोजित की गई।
इसमें पंचायत द्वारा आरोपी युवक के परिवार वालों को पंचायत में तीस हजार का जुर्माना लगा दिया। पंचायत में ही उसके परिवार वालों द्वारा आरोपी युवक की ओर से माफी भी मंगवाकर मामले का निपटारा करवा दिया गया।
इसके बाद पंचायत में हुए फैसले की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को भी दी गई। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा का कहना है कि इस मामले में महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कर उसके कोर्ट में बयान भी कराए गए थे। इसमें महिला ने घटना की पुष्टि की है। वही, पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।