फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistani peoples appreciate pm modi's work

PM मोदी के अंदाज पर फिदा हुए पाकिस्तानी, कह डाली ये बात

Wed, 12 Apr 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 12 Apr 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
pakistani peoples appreciate pm modi's work

मंगलवार को हर‌िद्वार पहुंचे पाक‌िस्तानी जत्थे के लोगों ने मीड‌िया से बातचीत में पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा क‌ि पीएम मोदी का अंदाज उन्हें अच्छा लगता है।

विज्ञापन


जत्थे में शामिल लोगों ने बस इतना कहा कि पाकिस्तान के सामान्य लोग भी भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के पक्षधर है। पाकिस्तान में एक भारतीय अधिकारी को मौत की सजा सुनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर भी किसी ने कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे तो पिछले कई दिनों से भारत भ्रमण पर आए हुए हैं।भारत भ्रमण पर पिछले कई दिनों से आया पाकिस्तानी यात्रियों का जत्था मंगलवार की सुबह हरिद्वार पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गंगा तट पर यहां की मिट्टी को किया प्रणाम

pakistani peoples appreciate pm modi's work

​इस दौरान सदाणि दरबार में उनका भव्य स्वागत किया गया। 133 सदस्यों वाले इस जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। यह जत्था 14 अप्रैल तक होने वाले सदाणि दरबार के वार्षिकोत्सव में भाग लेगा।       

मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे जत्थे में शामिल लोगों ने सदाणि दरबार के मंदिर में मत्था टेकने के बाद गंगा में स्नान किया। जत्थे के प्रमुख अंबरीष सदाणि, मनोज सदाणि आदि ने बताया कि वे लोग पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत के अलग-अलग शहरों से जत्थे के रूप में यहां पहुंचे है।

हरिद्वार आकर जत्थे के सदस्यों ने गंगा तट पर यहां की मिट्टी को प्रणाम किया। हरिद्वार पहुंचने पर अमरलाल सदाणि, बेबूराम सदाणि, असमत राय, लक्ष्मण दास सदाणि, सविता सदाणि आदि ने स्वागत किया। जत्थे में गोविंद मखीजा, तुलसी दास, अमृता वर्णजारा, सपना, दौलत, कविता, पूजा आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed