{"_id":"592dc66a4f1c1ba915bdccae","slug":"monsoon-will-reach-in-uttarakhand-on-twenty-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जून को पहुंचेगा मानसून, चार महीने जमकर बरसेंगे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जून को पहुंचेगा मानसून, चार महीने जमकर बरसेंगे मेघ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 31 May 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
केरल में मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तराखंड में 20 जून को मानसून आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की रफ्तार के हिसाब से केरल से उत्तराखंड तक मानसून पहुंचने में करीब 20 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में इस साल मानसून अपने समय पर पहुंचेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक न केवल मानसून समय पर पहुंचेगा बल्कि देशभर में सामान्य रहेगा। उन्होंने संभावना जताई है कि 20 जून को उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
चूंकि मानसून के केरल में पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की आवक का औसत समय जून के तीसरे सप्ताह का है। इसलिए इस साल भी इसी समय पर आएगा।
विज्ञापन
जून से लेकर सितंबर तक चार महीने के अंतराल में उत्तराखंड में करीब 1229 मिमी मानसूनी बारिश होती है। जबकि सालभर में सामान्य तौर पर 1580 मिमी बारिश होती है।