फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Millionaire candidate list in uttarakhand.

उत्तराखंड में हर तीसरा कैंडीडेट करोड़पति, आंकड़े बोलते हैं सारी बात

Wed, 08 Mar 2017 01:51 PM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Millionaire candidate list in uttarakhand.
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

उत्तराखंड में चुनाव लड़ रहा हर तीसरा प्रत्याशी करोड़पति है। 31 फीसदी से अधिक प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति करोड़ों में बताई है। औसतन हर प्रत्याशी 1.57 करोड़ का मालिक है। इसमें से 34 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या उससे अधिक है।

विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिव रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रदेश के सभी 637 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की केवल छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति सबसे ज्यादा है। इसके प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.48 करोड़ है।

विज्ञापन

करोड़पतियों को टिकट देने में भाजपा भी पीछे नहीं

Millionaire candidate list in uttarakhand.
BJP LOGO

इस मामले में दूसरे नंबर पर भाजपा है। उनके प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.20 करोड़ और कांग्रेस प्रत्याशियों की 3.08 करोड़ है।

बसपा प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.55 करोड़ है, जबकि निर्दलियों की औसत संपत्ति भी 1.04 करोड़ है। कांग्रेस के सबसे अधिक 52 (74 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि, भाजपा ने 48 (69 फीसदी) करोड़पतियों को प्रत्याशी बनाया है। इसमें मामले में अन्य राजनीतिक दल भी पीछे नहीं हैं।

बसपा ने 19 (24 फीसदी), उक्रांद ने 13 (24 फीसदी) और सपा ने 20 में से चार (20 फीसदी) करोड़पतियों को टिकट दिया है। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे 261 में से 53 (20 फीसदी) उम्मीदवार भी करोड़ों के मालिक हैं।

संपत्तिवार उम्मीदवारों की संख्या

Millionaire candidate list in uttarakhand.
EVM
संपत्ति ------------------------- संख्या
पांच करोड़ या अधिक ------------ 34
दो से पांच करोड़ ----------------- 73
50 लाख से दो करोड़ ------------ 189
10 से 50 लाख ----------------- 162
दस लाख से कम --------------- 179

13 फीसदी बढ़े करोड़पति प्रत्याशी
इस वर्ष चुनाव लड़ने वाले करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 2012 में कुल 18 फीसदी करोड़पति उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जबकि इससे पहले 2007 में हुए विधानसभा चुनावों में इनकी संख्या महज 11 फीसदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed