फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband and wife double murder in laksar

डबल मर्डर: सोते समय लोहे की रॉड से गोदकर पति-पत्नी की हत्या, गांव में मचा कोहराम

Wed, 22 Nov 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 22 Nov 2017 08:42 PM IST
husband and wife double murder in laksar

सैदाबाद गांव में घर में सो रहे पति-पत्नी की लोहे की रॉड जैसी किसी भारी चीज से सिर पर ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी गई। गांव में यह मामला सामने आते ही कोहराम मच गया। कई घंटे बाद पड़ोस की एक महिला मकान में आई तो वारदात का पता चल सका।



दंपति के शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ थे। एसपी देहात और अन्य अधिकारियों नेे घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सैदाबाद निवासी पवन सिंह (55 वर्ष) पुत्र धीरज सिंह और उसकी पत्नी सर्वेश देवी (50) रोजमर्रा की तरह मंगलवार की रात को भी अपने घर में सो रहे थे। बुधवार को सुबह देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उनके घर के आंगन में बंधी गाय ने चारे के लिए रंभाना शुरू किया तो पड़ोस में रहने वाली महिला मीना हकीकत जानने उनके घर आई।

विज्ञापन

कमरे में चारों तरफ फैला था खून

husband and wife double murder in laksar

उसने सर्वेश देवी को कई आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मीना ने उनके घर के अंदर झांक कर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव खून से लथपथ अलग-अलग चारपाई पर पड़े थे और पूरे कमरे में खून फैला था। शव देखकर मीना के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।

 ग्रामीणों की सूचना पर लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। घटनास्थल की स्थिति को देखने से लगता है कि रात के वक्त हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से पति-पत्नी के सिर पर लोहे की भारी रॉड जैसी किसी वस्तु से कई वार कर उनकी हत्या की है।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

husband and wife double murder in laksar

पवन सिंह खेती बाड़ी का काम करते थे। वे लक्सर में कार्यरत सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह के चचेरे भाई थे। पवन सिंह का एक बेटा अमित करीब दस साल पहले घर से कहीं चला गया था जिसका आज तक कोई पता नहीं चल सका है।

उसके अलावा दूसरा बेटा बिट्टू अपनी बहन और बहनोई के साथ हरिद्वार में रहकर ऑटो चलाता है। बिट्टू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है जो अपने मायके में रहती है। जिस कमरे में पति-पत्नी की हत्या की गई, वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस मामले की लूट समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया गया, जो घटना वाले कमरे से निकलकर बाहर रास्ते तक गया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed