फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl try to commit suicide in love affair

प्रेमी जोड़े ने गुपचुप की सगाई, इसके बाद जो हुआ वह सुन उठ जाएगा प्यार से भरोसा

Sat, 29 Jul 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 29 Jul 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
girl try to commit suicide in love affair
suicide attempt - फोटो : demo pic

तीन माह पहले प्रेमी जोड़े ने गुपचुप सगाई कर ली थी, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि युवती ने नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


रामणीआन सिंह की रहने वाली युवती रुद्रपुर स्थित एक वाहन एजेंसी में कार्यरत है। युवती ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले एक दोस्त के कार्यक्रम में उसकी मुलाकात बाजपुर के युवक से हो गई।
विज्ञापन


धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन महीने पहले दोनों ने मंगनी कर ली। इस बात की जानकारी युवती ने अपने माता-पिता को नहीं दी।

मंगेतर की इस बात से गुस्से में आ गई युवती

girl try to commit suicide in love affair
lovers

बृहस्पतिवार को युवक अपने पिता को इलाज कराने के लिए कालाढूंगी रोड पर एक अस्पताल में आया था। इसकी भनक युवती को लगी तो वह पहुंच गई।

इसके बाद दोनों डिग्री कॉलेज के सामने पार्क में पहुंचे और बैठकर बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद युवती वहां से चली गई।

युवती के अनुसार वह चाहती है कि मंगेतर उसके साथ रहे लेकिन युवक का पिता की बीमारी की बात कहकर ऐसा करने से इन्कार कर रहा है। इसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गई।

दोनों पक्षों से लिखित समझौता पत्र लेने के बाद छोड‍़ा

girl try to commit suicide in love affair
आत्महत्या - फोटो : Demo Pic

मंगेतर ने साथ रहने से मना किया तो एक युवती रानीबाग स्थित गौला नदी में जान देने के लिए कूद गई। उसने नदी में कूदने से पहले युवक को फोन कर कर जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया।

थाने में उसके अभिभावक और मंगेतर के सामने पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से सहयोग से युवती को बचा लिया। थाने में आए युवक ने पुलिस के सामने अपने प्यार और नाखुशी का खुलासा किया।

पुलिस ने युवती के पिता को थाने में बुलाया। युवती ने अपनी गलती स्वीकार की। पता चला है कि युवती तनाव दूर करने के लिए प्रतिबंधित दवाइयां भी खाती थी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने दोनों पक्षों से लिखित समझौता पत्र लेने के बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed