फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deputy speaker nomination in uttarakhand assembly

उत्तराखंडः डिप्टी स्पीकर के लिए नामांकन और लेखानुदान आज

Mon, 27 Mar 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Mar 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
deputy speaker nomination in uttarakhand assembly
uttarakhand assembly

विधानसभा के चालू सत्र में सोमवार को लेखानुदान पेश किया जाएगा। सरकार गठन के बाद बजट की तैयारियों के लिए समय कम मिलने की वजह से सरकार लेखानुदान ला रही है।

विज्ञापन


यह लेखानुदान भोजनावकाश के बाद शाम को चार बजे सदन में पेश किया जाएगा। इससे पहले, सुबह के सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। वैसे, विधानसभा के इस सत्र का शुक्रवार से आगाज हो चुका है, लेकिन अब 29 मार्च तक गहमागहमी ज्यादा रहने वाली है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जाएगी। बीजेपी ने इसके लिए विधानसभा प्रशासन को चिट्ठी भेज दी है। 28 मार्च को डिप्टी स्पीकर पद का चुनाव कराया जाएगा। विधानसभा का गठन होने के बाद मंत्रियों में महकमे बांटने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर का चुनाव संपन्न होने के बाद अब डिप्टी स्पीकर की खाली कुर्सी को भरने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। सदन में जिस हिसाब का बीजेपी का बहुमत है, उसमें इस बात की पूरी संभावना है कि स्पीकर के चुनाव की तरह ही इसमें भी निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। इधर, लेखानुदान पेश करने की तैयारियों में वित्त मंत्री प्रकाश पंत और अफसर दिन भर जुटे रहे।

डिप्टी स्पीकर में चौहान ही सबसे आगे
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी ने इस पद पर अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान को आगे करने का मन बना लिया है। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। दरअसल, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में कुमाऊं से ठाकुर प्रतिनिधित्व नहीं हो पाया है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव है।

कैबिनेट की दो सीटें भी खाली हैं। ऐसे में पार्टी के सामने कुमाऊं के ठाकुर प्रतिनिधित्व के लिए दो विकल्प थे। या तो किसी को मंत्रिमंडल में लाया जाता या फिर डिप्टी स्पीकर बनाया जाता। अल्मोड़ा के रघुनाथ सिंह चौहान का नाम पिछले कुछ दिनों में इस पद के लिए तेजी से उभरा। हालांकि किसी ओबीसी या एससी विधायक को इस सीट पर बैठाने पर भी चर्चा हुई है।

परंपराओं की दुहाई, पर सभी ने भुलाई
डिप्टी स्पीकर के पद पर सियासी दल भले ही परंपराओं की दुहाई देते रहे हों, लेकिन जिसे जब मौका मिला है, उसने परंपरा को खुद ही सबसे पहले भुलाया है। 2009 में जब बीजेपी ने अपनी सरकार का सीएम बदला और रमेश पोखरियाल निशंक को कुर्सी मिली, तब यमकेश्वर विधायक की भूमिका बदलने का आधार भी तैयार हो गया। वे कैबिनेट मंत्री थीं, लेकिन उन्हें बाद में डिप्टी स्पीकर बना दिया गया। बड़थ्वाल को उत्तराखंड विधानसभा का पहला स्पीकर होने का मौका मिला।

उस वक्त भी ये बात उठी थी कि स्पीकर सत्ता पक्ष और डिप्टी स्पीकर विपक्ष से बनाने की परंपरा रही है। बीजेपी को इसका पालन करना चाहिए, मगर पार्टी ने किसी की न सुनी। 2012 में कांग्रेस सरकार में आई, तो उसने भी डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को नहीं दिया और डा एपी मैखुरी को ये जिम्मेदारी मिल गई। अब भले ही कांग्रेस परंपराओं की दुहाई दे रही है, लेकिन बीजेपी अपना डिप्टी स्पीकर बनाने पर आमादा है।

बीजेपी ने सिखाया विधायकों को पाठ
बीजेपी ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार को यह सिखाया कि उन्हें सदन के भीतर और बाहर किस तरह का व्यवहार करना है। विधायकों को संसदीय परंपराओं और नियम-कानूनों की जानकारी दी गई। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित विधायक दल की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में जो वायदे किए हैं, वे कितने पूरे हुए, कितने नहीं, इस पर पार्टी संगठन निगरानी करे। संगठन का मार्गदर्शन सरकार को चाहिए। तब ही जो कहा है, उसे पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता ने प्रचंड बहुमत इसी उम्मीद पर दिया है कि लीक से हटकर काम हो। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को साथ लेकर बेहतर काम करेगी और नया इतिहास लिखेगी।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि यह परस्पर संवाद का कार्यक्रम था। इसमें विधायकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, रेखा आर्या और धन सिंह रावत शामिल हुए।


कैडा होंगे बीजेपी के एसोसिएट मैंबर
बीजेपी को समर्थन देने वाले भीमताल विधायक रामसिंह कैडा सदन में पार्टी के एसोसिएट मैंबर होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रविवार को कैडा इसी हैसियत से शामिल हुए। कैडा ने पहले ही दिन यह साफ कर दिया था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए बीजेपी सरकार का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed