पत्नी को किसी साथ बाइक पर देखा तो खौला पति का खून और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को किसी और के साथ बाइक पर जाते देख पति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने दो जिंदगियों को मौत के घाट उतार दिया।
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में एक पति ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि ग्राम मजरा सिला निवासी रेनू पत्नी हरस्वरूप अपने मायके ग्राम राम जीवनपुर नंबर तीन में आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह फोन पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मार दी
इसके बाद रेनू का पति हरस्वरूप पुत्र विक्रम सैनी ने अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनते ही लोगों का जमावड़ा उसके घर पर लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को बरामद कर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि हरस्वरूप ने अपनी पत्नी को गुरुवार की सुबह किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देख लिया था। इसके चलते दोनों में काफी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद रेनू अपने मायके आ गई थी।