फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with a girl by two persons

नौकरी देंगे कहकर ले गए खेत में, फिर युवती से गैंगरेप के बाद बोले...

Wed, 20 Sep 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Wed, 20 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
gangrape with a girl by two persons
rape

नौकरी का वादा देकर दो युवक एक युवती को खेत में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद क्या हुआ, जानिए...

विज्ञापन

 
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के एक युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने बुधवार को गंगनहर पटरी पर बुलाया था। वहां एक अन्य युवक पहले से मौजूद था। दोनों युवक महिला को बहला फुसलाकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के पीछे खेत में ले गए। जहां महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाया जिस पर कई राहगीर महिला की मदद को मौके पर आ गए और महिला को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तांसीपुर निवासी दो आरोपी युवकों प्रदीप व शिवा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई अजय कुमार जाटव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में एक आरोपी  प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है जिसकी धरपकड़ के लिए साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बकौल एसएसआई पीड़ित महिला युवक के संपर्क में वाट्सएप के जरिए आयी। महिला को नौकरी की जरूरत थी। इस पर युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed