{"_id":"5a22cbdd4f1c1b8e698bf6d9","slug":"case-file-on-congress-leader-for-doing-objectionable-post-against-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PM मोदी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले एक कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट व्हाट्स एप ग्रुप में वायरल कर दिया था। इसके बाद रंपुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता विपिन शर्मा ने कोतवाली में कांग्रेस नेता सचिन मुंजाल के खिलाफ तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच की तो सचिन द्वारा पोस्ट वायरल करने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन मुंजाल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन