{"_id":"59fccc644f1c1bf2538ba8d7","slug":"congress-leader-death-due-to-dengue-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड: अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता की डेंगू से मौत, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता की डेंगू से मौत, विभाग बेखबर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड शुरु होने के बाद भी डेंगू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार रात को हरिद्वार में डेंगू से एक कांग्रेस नेता की मौत हो गई। लेकिन विभाग अभी भी इससे बेखबर है। वहीं इससे पहले भी कई मरीजों की मौत डेंगू से हो चुकी है।
विज्ञापन
ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ निवासी किसान कांग्रेस के महानगर महासचिव योगेश (27) की डेंगू से मौत हो गई। योगेश के बड़े भाई एवं यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव अवधेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार रात उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
योगेश अपने पीछे पत्नी और तीन महीने की एक दुधमुंही बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू से किसान कांग्रेस के महानगर महासचिव की मौत से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन