फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra listen prime minister narendra modi mann ki baat program 

सीएम त्रिवेंद्र ने बच्चों संग सुनी पीएम के 'मन की बात', कहा अब बदल रही है युवाओं की सोच

Mon, 31 Jul 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 cm trivendra listen prime minister narendra modi mann ki baat program 

प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनकर युवाओं ने अपने जीवन की दिशा बदली है। उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि सबके लिए सोचना शुरू किया है। आज ‘मन की बात’ एक जन क्रांति का रूप ले चुकी है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहीं। मुख्यमंत्री रविवार को  बद्रीपुर स्थित अपना घर आश्रम में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुन रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू में लगता था कि रेडियो कितने लोग सुनना पसंद करेंगे, लेकिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए आज लाखों लोगों ने फिर रेडियो सुनने लगे हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से वर्षाकाल के दौरान होने वाली आपदाओं से निपटने और सहायता पहुंचाने की योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने अपने कहा है कि वर्षाकाल बड़ा लुभावना काल होता है, लेकिन कभी-कभी वर्षा विकराल रूप ले लेती है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से देश के कुछ हिस्सों विशेषकर असम नार्थ ईस्ट गुजरात, राजस्थान, बंगाल में अतिवर्षा के कारण आपदा झेलनी पड़ी है। जहां कहीं भी संभव होता है हमारे मंत्री व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाते हैं। सरकार सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ , अर्द्धसैनिक बल बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के प्रयास करते है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1078 वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से संस्था से जुड़े हैं सीएम 

 cm trivendra listen prime minister narendra modi mann ki baat program 

उन्होंने फ सल बीमा योजना और जीएसटी से होने वाली सहूलियतों का जिक्र किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘अगस्त क्रांति-1942’ भारत छोड़ो आंदोलन पर बात की और युवाओं से इतिहास जानने की अपील की। इस साल नौ अगस्त को ‘अगस्त क्रांति’ के 75 वर्ष हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई वर्षों से अपना घर संस्था से जुडे़ हैं। वर्तमान में संस्था की ओर से 42 बच्चों एवं महिलाओं को आश्रय दिया गया है। इनके भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं पुनर्वास के लिए संस्था कार्य कर रही है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आश्रम के बच्चे बेहद खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने आश्रम की बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कोशिश करता हूं हर बार सुन ‘मन की बात’ 
सीएम ने कहा कि वे कोशिश करते हैं कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर बार सुनें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की हर बार की विषय वस्तु एकदम अलग होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed