फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   centre government will make study group on india china border for analyse security issues

डोकलाम के बाद भारत सतर्क, चीन बॉर्डर पर करेगा सुरक्षा की समीक्षा

Tue, 03 Oct 2017 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
centre government will make study group on india china border for analyse security issues

भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद के बाद अब भारत सतर्क हो गया है। इसके चलते अब केंद्र सरकार बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार चीन सीमा से लगे राज्यों के लिए एक उच्च स्तरीय स्टडी ग्रुप बनाने जा रही है। इस समूह का मकसद यहां के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ना होगा। इसके अलावा सुरक्षा मुद्दे पर भी नए सिरे से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


चीन सीमा से लगने वाले राज्यों की सरकारों से भी बातचीत की जाएगी। इन पर विचार करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते चीन की सीमा से लगे राज्यों का दौरा किया था। राजनाथ उत्तराखंड के उस इलाके में भी गए थे जहां कुछ महीने पहले चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि जो स्टडी ग्रुप सरकार बनाने जा रही है वह ये भी बताएगा कि इन राज्यों में सड़कें बनाने का काम जल्द कैसे पूरा किया जाए। स्टडी ग्रुप रिपोर्ट में इन राज्यों में सुरक्षा पैटर्न को भी परखेगा। सुरक्षा और रक्षा तंत्र को बेहतर बनाने के तरीके भी सुझाएगा।

उन्होंने कहा यह ग्रुप पांच राज्यों में फैली 4,000 किलोमीटर लंबी इस सीमा पर उन सभी पहलुओं का अध्ययन करेगा, जिनसे चुनौती है और सुधार की जरूरत है।

centre government will make study group on india china border for analyse security issues

बता दें कि, हाल ही में राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर आए  थे। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ दशहरा मनाया। इस दौरान उनका कहना था कि बॉर्डर से लगे गांव के लोग ही सीमा पर देश की आंख और कान होते हैं। ऐसे में उनका पलायन सही नहीं है। उन्हें मुख्यधारा में शामिल कर पलायन भी रोका जाएगा और इससे चीन के साथ चुनौतियों के विषय पर अध्ययन भी हो सकेगा।

जवानों से मुलाकात में राजनाथ ने कहा कि इन राज्यों में रहने वाले लोग देश के लिए ‘स्ट्रैटेजिक एसेट्स’ यानी रणनीतिक संपदा हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा महत्व दिए जाने की जरूरत है। पीएम भी इस बात को कई बार साफ तौर पर कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed