केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन पर उत्तराखंडी टोपी में नजर आएंगे PM मोदी
पीएम बनने के बाद से पहली बार केदारनाथ धाम आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी इस बार बिल्कुछ उत्तराखंडी अंजाद में नजर आएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खलने के पूजन में वे उत्तराखंड की फेमस टोपी पहनकर शामिल होंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर यहां पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) प्रसाद के साथ गढ़वाली टोपी भी भेंट करेगी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहनेंगे गढ़वाली टोपी
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं, जबकि छह मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने के मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचेंगे।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को गढ़वाली टोपी भेंट की जाएगी।