फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   MI 17 crash in army drill in uttarakhand

आकस्मिक लैंडिंग के दौरान पलटा एमआई-17, पांच जवान घायल

Wed, 19 Oct 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Wed, 19 Oct 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
MI 17 crash in army drill in uttarakhand
mi 17 - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के चमोली जिले में चीना सीमा क्षेत्र में बुधवार को सेना के एमआई 17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवान चोटिल हो गए।

विज्ञापन


विमान में एक सैनिक अधिकारी और 24 जवान सवार थे। इनमें सैनिक अधिकारी और 19 जवान 12 ग्रेनेडियर हर्षिल सेक्टर एवं पांच जवान वायु सेना के बताए जा रहे हैं।

सीमा क्षेत्र में सेना के जवान पिछले दो दिनों से एमआई 17 से अभ्यास कर रहे हैं। बुधवार सुबह हर्षिल हवाई पट्टी से जवानों को लेकर हेलीकॉप्टर रत्ताकोना आ रहा था। सुबह करीब सवा नौ बजे बजे हेलीकॉप्टर सीमा क्षेत्र में पहुंचा तो पायलट को बदरीनाथ के समीप हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने का अंदेशा हुआ।

विज्ञापन

पांच जवानों को हल्की चोटें आई हैं

MI 17 crash in army drill in uttarakhand
MI17 - फोटो : demo pic

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पुन: हेलीकॉप्टर को घसतोली स्थित आईटीबीपी के हेलीपैड की ओर मोड़ दिया। लैंडिंग करते वक्त हेलीकॉप्टर पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना में हेलीकॉप्टर में सवार पांच जवानों को हल्की चोटें आई हैं। चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि अन्य सभी जवान और अधिकारी सुरक्षित हैं।

हवाई पट्टी से हर्षिल से सुबह करीब नौ बजे सीमा क्षेत्र रत्ताकोना आ रहा था। बताया जा रहा है कि आकस्मिक लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर चार मीटर की ऊंचाई से गिरकर पलट गया। इससे हेलीकॉप्टर का टायर भी ब्रस्ट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed