फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap worker oppose manohar parrikar.

आप कार्यकर्ताओं ने परिकर को दिखाए काले झंडे, पूछा सोना खरीदने वाले MLA का नाम

Mon, 12 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
aap worker oppose manohar parrikar.
रक्षा मंत्री को काले झंडे द‌िखाते आप कार्यकर्ता - फोटो : AmarUjala

आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने देहरादून में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कथित रूप से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदने वाले भाजपा विधायक का नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गढ़ी कैंट कोतवाली के सामने ही रोक लिया।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री परिकर का काफिला जैसे ही टपकेश्वर मंदिर की तरफ रवाना हुआ, आप कार्यकर्ता काले झंडे लेकर गढ़ी कैंट कोतवाली के सामने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रक्षा मंत्री को काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन

सोना खरीदने वाले विधायक का नाम सार्वजनिक करने का नाम

aap worker oppose manohar parrikar.
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : AmarUjala

कार्यकर्ता ‘भ्रष्ट विधायक पर कार्रवाई हो’, ‘एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदने वाले विधायक का नाम सार्वजनिक हो’ जैसे नारे लगा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपाई और प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।

पुलिस ने किसी तरह दोनों कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। इसके बाद आप कार्यकर्ता रक्षा मंत्री के सभास्थल की ओर जाने की कोशिश करने लगे। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई।

भाजपा नेताओं पर लगाया विधायक को बचाने का आरोप

aap worker oppose manohar parrikar.
रक्षा मंत्री भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन में पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आप कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया। आप की प्रदेश प्रवक्ता सरोज पांडे ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार और काले धन को खत्म करने की बात कर रहे हैं, वहीं भाजपा नेता नोटबंदी के बाद डेढ़ करोड़ का सोना खरीदने वाले अपने विधायक को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों में सरोज पांडे, राजेश बहुगुणा, उमा सिसौदिया, विनोद बजाज, शैलेश त्रिपाठी, विजय तोमर, बलविंदर कौर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed