{"_id":"5a11e4b24f1c1b6a678bcb9b","slug":"15111222089-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से खस्ताहाल हाइवे पर रेलवे विभाग की मार से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से खस्ताहाल हाइवे पर रेलवे विभाग की मार से मुसीबत
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :--------------
रायवाला में रेलवे ने खोदा नेशनल हाईवे
-- दिन भर पुलिस गड्ढे भरने और ट्रैफिक सुचारु करने में व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। रायवाला क्षेत्र में पहले से ही निर्माणाधीन नेेशनल हाईवे को रेलवे प्रशासन ने वैदिकनगर के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से खोद दिया है। इसकी वजह मालवाहक वाहनों के ब्रिज से टकराने की घटनाओं को रोकना बताई जा रही है, लेकिन इससे रोजाना हाईवे गड्ढों की वजह से जाम लग रहा है, जिससे वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल में ही रायवाला में रेलवे के इंजीनियरों ने देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग को वैदिकनगर के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से गुजर रहे सड़क को जेसीबी से खुदवा दिया, जिससे राजमार्ग पर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। वीकेंड पर स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही है। गड्ढों की वजह से ब्रिज के आसपास दुर्घटनाओं का अंदेशा भी काफी बढ़ गया है। दोपहिया वाहन सवारों को गड्ढों की गिरकर चोटिल होना आम बात हो गई है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आशु रावत ने बताया कि हाईवे के लगातार डामरीकरण के कारण ऊंचाई बढ़ने से रेलवे ओवर ब्रिज पर ट्रक आदि टकराते थे, जिससे रेलवे ट्रैक के लिए खतरा उत्पन्न हो गया। बताया कि शुक्रवार देर रात हाईवे को खोद कर गहरा किया गया है, जिसे मंगलवार तक दुरुस्त कर दिया जाएगा।