Big Boss फेम स्वामी ओम ने सलमान खान को बताया दाऊद का आका, जानें और क्या बोले ओम
विवादों से सुर्खियों में रहने वाले बिग बॉस 10 के प्रतिभागी रहे हरियाणा के स्वामी ओम ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वामी ओम ने कहा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध हैं।
दाऊद सलमान का आका है, वही उसको वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराता है। स्वामी ओम मंगलवार को गंगा स्नान और पूजा अर्चना के लिए तीर्थनगरी पहुंचे थे।
जीएमवीएन विश्राम गृह में पत्रकारों से मुखातिब स्वामी ओम ने बीती 26 मार्च को उन पर पानीपत में हुए हमले का भी जिक्र किया। बताया कि वह बीते 26 मार्च को पानीपत में एक मित्र के घर पर रुके हुए थे।
रात में कुछ लोग वहां आए और उनसे मारपीट करने लगे। ओम ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पानीपत थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा भाजपा शासित प्रदेशों में जाकर वहां के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे और उनके माध्यम से अपनी समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे।
ताया कि बिग बॉस में प्रतिभाग करने की एवज में उन्हें अभी तक पांच करोड़ 85 लाख रुपये नहीं मिले। इस दौरान मौके पर कैंडी, चिंटू, एकांत गोयल आदि उपस्थित थे।