फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   nari shakti puraskar to mountaineer sunita chokan on 8 march by president pranab mukherji

देश की इस होनहार बेटी को मिलने जा रहा है बड़ा अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगे सम्मान

Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
nari shakti puraskar to mountaineer sunita chokan on 8 march by president pranab mukherji
पर्वतारोही सुनीता चौकन
महिला दिवस के मौके पर महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश की एक होनहार बेटी को सम्मानित करेंगे। जानिए कौन है ये और इनकी उपलब्धियां। हरियाणा के रेवाड़ी की बेटी एक बार फिर से राष्ट्रीय पटल पर चमकेगी। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट के साथ ही कई दुर्गम पर्वत चोटियों को फतह कर चुकीं रेवाड़ी की सुनीता चौकन को आठ मार्च को महामहिम प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


उनका यह सम्मान देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में होगा। इसके लिए नई दिल्ली शास्त्री भवन स्थित महिला एवं बाव विकास विभाग की ओर से सुनीता चौकन के पास पत्र भी आ चुका है। सम्मान के तौर पर सुनीता को सर्टिफिकेट और एक लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन


रेवाड़ी की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं सुनीता
कई दुर्गम पर्वत शृंखलाओं पर भारत का तिरंगा लहरा चुकीं सुनीता चौकन रेवाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से वह जिले के कई कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों को बेटियों को कोख में न मारने और बच्चियों को पढ़ाने के लिए जागरूक भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नौकरी के लिए लगा रहीं विभागों के चक्कर
बेटी को इस सम्मान के लिए चुने जाने पर सुनीता चौकन के पिता जौहरी सिंह खुश तो हैं, लेकिन उन्हें इस बात की पीड़ा भी है कि उनकी बेटी को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। वह कहते हैं कि केंद्र सरकार ने तो बेटी की कद्र की है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर बेटी की उपलब्धि इस काबिल नहीं होती तो भला केंद उन्हें इस अवार्ड के लिए क्यों चुनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed