{"_id":"59afde39227d510f2f8b456c","slug":"girl-stubborn-to-marry-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी संग रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी संग रचाया विवाह
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में किशोरी के प्यार के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। परिवार वालों ने प्रेमी युवक की पिटाई कर थाने में सौंपा था। पूरे दिन थाने में पंचायत चली।
किशोरी कहती रही कि उसने ही फोन कर प्रेमी को बुलाया है। अब आज ही प्रेमी के साथ शादी कर अपनी ससुराल जाएगी। किसी भी कीमत पर किसी अन्य जगह अथवा परिजन के साथ नहीं जाएगी। समझाने के सारे प्रयास विफल हो गए तो परिजन मान गए। कस्बे में साईं मंदिर पर दोनों का विवाह कराकर पति के साथ विदा कर दिया गया।
बताते हैं कि यह किशोरी थाना टप्पल के गांव जलालपुर निवासी एक युवक से प्यार करती है। मोबाइल पर फोन कर उसने प्रेमी को बुलाया था। पड़ोस के गांव में प्रेमी युवक की बुआ रहती हैं, जहां पर सोमवार की शाम आकर रुका था।
विज्ञापन
रात में 11 बजे वह प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसकी भनक परिवार वालों को लगी तो प्रेमी को दबोच लिया। पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। कहा कि उसी ने प्रेमी को बुलाया था। उसी से शादी कर अब सीधे ससुराल जाएगी। पूरे दिन थाने में यह मसला चलता रहा। उसके बाद मंदिर में शादी कर प्रेमिका पत्नी बनकर प्रेमी पति के साथ विदा हुई।