{"_id":"58d3ca594f1c1b96171a14a2","slug":"constable-killed-by-naxals-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में कॉन्सटेबल शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में कॉन्सटेबल शहीद
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
Updated Sun, 26 Mar 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
नक्सली
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक पुलिस जवान को नक्सलियों ने मार गिराया। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। घटना फरसेगढ़ पुलिस स्टेशन के कुपरेल गांव में हुई है। कुपरेल, फरसेगढ़ से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दरअसल, 29 वर्षीय सहायक कांस्टेबल तरुण सोदी अपने निजी काम से कहीं गए थे। उसी वक्त नक्सलियों ने उन्हें मार गिराया।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटना लगातार होती रहती हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा, सुकमा में इसी तरह की घटना हुई है। हालांकि पुलिस ने कहा कि गांव में नक्सलियों के एक समूह ने घुसपैठ किया है। गला काटने से पहले नक्सलियों ने तरुण को दो गोलियां मारी, जिसमें सोदी की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने घटना के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन