{"_id":"61a8b48d2edbe0074b372f81","slug":"bhu-cardiothoracic-department-doctors-department-did-successful-surgery-removed-iron-piece-from-man-lung","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: डॉक्टरों ने युवक के फेफड़े से निकाला लोहे का टुकड़ा, कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट की टीम ने की सफल सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: डॉक्टरों ने युवक के फेफड़े से निकाला लोहे का टुकड़ा, कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट की टीम ने की सफल सर्जरी
Thu, 02 Dec 2021 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ निवासी एक युवक के फेफड़े में पटाखा फोड़ते समय लोहे का टुकड़ा चले जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी थी। परिजनों ने पहले मऊ में डॉक्टर को दिखाया फिर यहां से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया, जहां कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट की टीम ने सर्जरी कर लोहे के टुकड़े को निकाला।
विज्ञापन
मऊ के मठ महमदपुर निवासी युवक(18) दीपावली के दिन लोहे के एक पाइप से में पटाखा लगाकर जला रहा था, तभी पटाखा जलाते समय ही लोहे का टुकड़ा उसके शरीर के अंदर चला गया। परिवार वालो ने उसे मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया बाद में उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कार्डियोथोरेसिक डिपार्टमेंट के प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया के मुताबिक 14 नवंबर को ट्रामा सेंटर में आने के बाद मरीज की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उसके फेफड़े में एक नुकीली धातु फंसी हुई है। अगले दिन उसकी सर्जरी की गई। चोट इतनी अधिक थी कि उसके दाहिने फेफड़े का ऊपरी हिस्सा पूरा जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
इस वजह से ज्यादा खून का रिसाव हो रहा था। करीब 3 घंटे तक चली सर्जरी में उसके फेफड़े से लोहे के टुकड़े को निकाला गया और रक्तस्राव को भी नियंत्रित किया गया। मरीज अब पूरी तरह ठीक है। ऑपरेशन करने वाली टीम में प्रोफेसर सिद्धार्थ लखोटिया, डॉक्टर नरेंद्र नाथ दास, डॉक्टर एसके माथुर शामिल रहे।