फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   american scientist found the evidence of aliens in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सिरपुर में मिले 'एलियन' होने के सबूत

Wed, 22 Mar 2017 02:01 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा Updated Wed, 22 Mar 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
american scientist found the evidence of aliens in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का इतिहास ऐसा है जो अपने अंदर कई रहस्यों को छुपाए हुए है। छत्तीसगढ़ के सिरपुर में कई हजार साल पहले की कई सारे ऐसे अवशेष मिले हैं, जिसमें एलियन के होने का दावा किया गया है। सिरपुर छत्तीसगढ़ में महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। उस जमाने में सिरपुर एक विशाल नगर हुआ करता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिरपुर से जुड़े इन्हीं सब रहस्य को खंगालने और इस पर डाक्युमेंट्री बनाने के लिए अमेरिका की एंशिएट एलियन (जार्जिया) की एक टीम  पहुंची।  टीम ने वरिष्ठ पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ. अरुण शर्मा के नेतृत्व में सिरपुर क्षेत्र की शूटिंग की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉ शर्मा के नेतृत्व अमेरिका की पूरी टीम ने सुबह से लेकर शाम तक सिरपुर के विभिन्न हिस्सों की शुटिंग की। वहीं, डॉ शर्मा ने बताया कि सिरपुर उत्खनन में बाजार क्षेत्र से करीब 2600 वर्ष पुरानी पकाई हुई मिट्टी के पुतले मिले। इन मिट्टी के पुतलों को सामान्य खिलौना नहीं माना जा सकता। इनमें से कुछ पुतले तो ऐसे हैं, जो पाश्चात्य देशों में मिले एलियंस के ही समान दिखाई देते हैं। जबकि जांच में पाया गया कि इसे आज से 2600 वर्ष पहले सिरपुर के कलाकारों ने बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, डॉ शर्मा का कहना है कि जब पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक सिरपुर आए तब उन्हें कुछ मूर्तियों को दिखाया गया तो वो काफी हैरान हुए। अमेरिकी टीम द्वारा की गई रिसर्च से साबित होता है कि छत्तीसगढ़ में एलियन उपस्थिति कभी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed