फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattishghar minister wife accquires forest land to build resort

छत्तीसगढ़ में मंत्री की पत्नी ने जंगल की जमीन पर बनाया रिसोर्ट, सरकार बोली- हम कुछ नहीं कर सकते

Tue, 25 Jul 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
chhattishghar minister wife accquires forest land to build resort
- फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री की पत्नी पर वनविभाग की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता की पत्नी सरिता अग्रवाल पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने और उस पर अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


सरिता अग्रवाल भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी है। उनपर वन विभाग की 4.12 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। अधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने जिस जमीन पर कब्जा किया है वह किसान विष्णु राम साहू की थी, जिन्होंने 1994 में अविभाजित मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग को जमीन दान कर दी थी।
विज्ञापन


बाद में जमीन को वन विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया। पिछले 9 सालों में जमीन का वनीकरण करने में 22.90 लाख रुपये का खर्च आया। 

सरिता अग्रवाल के रिसोर्ट का नाम श्याम वाटिका है, जो छत्तीसगढ़ के सिरपुर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर वह अपने बेटे के साथ काम कर रही है। जिस कंपनी को इस प्रोजेक्ट का काम दिया गया है वह सरिता अग्रवाल और उनके बेटे के निर्देश में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में सामने आया मामला

यह मामला प्रकाश में उस वक्त आया जब मार्च 2015 में किसान मजदूर संध के सदस्य ललित चंद्रनाहु ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। ललित ने अपने पत्र में लिखा था कि यह जमीन सरकार को दान के रूप में दी गई थी, लेकिन टैक्स रिकॉर्ड में इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जिसमें बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

रमन सिंह की सरकार में कई अधिकारियों ने इस जमीन को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बृजमोहन अग्रवाल के मंत्रायल की ओर से लिखित निर्देश दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed