{"_id":"59c4b3fa4f1c1bb1688b62a2","slug":"after-112-years-indian-mouse-deer-spotted-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 साल बाद छत्तीसगढ़ में नजर आया सबसे छोटा हिरण, नाम है 'माउस डियर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 साल बाद छत्तीसगढ़ में नजर आया सबसे छोटा हिरण, नाम है 'माउस डियर'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
माउस डियर
- फोटो : AP
छत्तीसगढ़ वन विभाग को देश का सबसे छोटा हिरण मिला है। इसे भारतीय माउस डियर के नाम से भी जाना जाता है। इस हिरण की तस्वीर वन विभाग के कैमरे में कैद हुई है। राज्य में माउस डियर 112 साल बाद नजर आया है। आखिरी बार इसे 1905 में देखा गया था।
विज्ञापन
उस वक्त एक ब्रिटिश नागरिक ने रायपुर में इसे देखा था। हिरण के देखे जाने की पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय निदेशक ओपी यादव ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि इस प्रजाति को फोटोग्राफ के साथ पाया गया है। हम इसकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही कोशिश की जा रही है कि उसे उचित खाना-पानी मिले। चूंकि माउस डियर कम हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
एनएनडब्लूएस के अधिकारी मोइज अहमद ने बताया कि तेंदुओं की हरकत पर निगरानी रखने के लिए लगाए गए कैमरों में माउस डियर की तस्वीर कैद हुई है। बता दें कि 1842 वर्ग किमी के इस क्षेत्र में तेंदुओं की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: देखते ही देखते एक दूसरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगे दो हिरण
उन्होंने बताया कि जानवरों की हरकत को ध्यान में रखने के लिए ये कैमरे लगाए गए हैं। हर पांच दिन या एक हफ्ते पर इन कैमरों को चेक किया जाता है। इसी दौरान माउस डियर की तस्वीर नजर आई।