{"_id":"58f111444f1c1b9106cf6295","slug":"tgt-pgt-becomes-difficult-in-sanskrit","type":"story","status":"publish","title_hn":" बुरी ख़बर! संस्कृत में टीजीटी-पीजीटी बनना हुआ मुश्किल, ये हैं नये नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी ख़बर! संस्कृत में टीजीटी-पीजीटी बनना हुआ मुश्किल, ये हैं नये नियम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
टीजीटी-पीजीटी बनना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार में संस्कृत विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) बनने के लिए अब अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। सरकार ने इन पदों के लिए कुछ बदलाव किए हैं। इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मंजूरी दे दी है।
संशोधन के अनुसार पीजीटी संस्कृत की योग्यता अब कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एमए संस्कृत या आचार्य, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या हरियाणा शिक्षा विभाग से संचालित कॉलेजों से बीएड, शिक्षा शास्त्री, भाषा अध्यापक कोर्स (एलटीसी), ओरिएंटल प्रशिक्षण (ओटी) या हरियाणा शिक्षा विभाग की मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
टीजीटी संस्कृत के लिए योग्यता अब मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ शास्त्री और हरियाणा सरकार के संचालित कॉलेजों से संस्कृत में शिक्षा शास्त्री, भाषा अध्यापक कोर्स (एलटीसी) या ओरियंटल प्रशिक्षण (ओटी) के अलावा हरियाणा शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।
विज्ञापन
अभी तक इन नियमों में ढील थी। बता दें कि सरकार ने हरियाणा राज्य शिक्षा स्कूल कैडर (ग्रुप बी) सेवा नियम, 2012, मेवात जिला स्कूल शिक्षा (ग्रुप बी) सेवा नियम, 2012, हरियाणा स्कूल शिक्षा (ग्रुप सी) राज्य कैडर सेवा नियम, 2012 और मेवात जिला स्कूल शिक्षा (ग्रुप सी) राज्य कैडर सेवा नियम, 2012 में संशोधन किए हैं।