फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terror attack on Pathankot airbase, 39 witnesses

39 गवाह खोलेंगे पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले का राज, गवाहों में FBI भी

Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Terror attack on Pathankot airbase, 39 witnesses
पठानकोट हमला - फोटो : File Photo
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की हकीकत अब एनआईए की अदालत में 39 गवाह खोलेंगे। गवाहों में पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। एनआईए ने जांच एजेंसी एफबीआई और अमेरिकी कानून मंत्रालय के अधिकारियों को भी गवाह बनाया है।
विज्ञापन


सोमवार को हुई केस की सुनवाई दौरान एनआईए के वकील के तरफ से 39 गवाहों की सूची अदालत को सौंपी। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले हमले के मुख्य गवाह एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्तर के अधिकारी को अदालत में बुलाने के लिए कहा है। अदालत ने उक्त अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया है। साथ अगली पेशी पर हाजिर होने के लिए आदेश कोर्ट की तरफ से जारी किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई दो मई को निश्चित की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर के समय एनआईए की टीम अपने वकील समेत अदालत में पहुंची। इस दौरान जज ने केस की अब तक की रिपोर्ट के बारे में जाना। जिसके बाद एनआईए के वकील ने अदालत को अपने गवाहों की लिस्ट सौंपी। इस दौरान एनआईए के वकील की तरफ से बताया गया कि लिस्ट में उन लोगों के नामों को शामिल किया गया है। जिनसे एनआईए की टीम ने पूछताछ की है। साथ ही हमले संबंध में अहम जानकारियां जुटाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूद अजहर समेत चार आतंकी चल रहे है फरार

Terror attack on Pathankot airbase, 39 witnesses
पठानकोट हमला - फोटो : File Photo
इसके साथ ही उन्होंने अदालत को बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्तर के अधिकारी वह पहले गवाही करवाना चाहते हैं। क्योंकि उक्त अधिकारी मामले पर सही प्रकाश डाल सकते हैं। जिसके बाद अदालत ने उन्हें नोटिस कर दिया। इसके अलावा एनआईए की तरफ से बताया गया है कि केस के अन्य गवाहों की सूची में वह बाद में सौंपेंगे। जिक्रयोग है कि उक्त आतंकी हमला जनवरी 2016 में हुआ था। इस दौरान हमले में सात सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। जबकि चार आतंकियों के शव बरामद हुए थे। जिनके पास से काफी पाकिस्तान में बना सामान व हथियार मिले थे।

मसूद अजहर समेत चार आतंकी चल रहे है फरार
एनआईए की अदालत इससे पहले मामले के मास्टर माइंड व जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर समेत चार लोगों को आरोपी घोषित कर चुकी है। इनमें मसूद अजहर का भाई अब्दुल राऊफ व दो अन्य आतंकी शाहिद लतीफ व कासिफ जान के नाम शामिल है। यह सारे आरोपी पाकिस्तान के रहने वाले हैं। साथ ही हमले में मारे गए चारों आतंकी भी इनके संपर्क में थे। 

एफबीआई के अधिकारियों को भी बनाया गवाह
चार्जशीट में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और अमेरिकी कानून मंत्रालय के अधिकारियों के नाम पर शामिल है। इसके अलावा जेल में बंद आतंकियों को भी गवाह बनाया गया है। इनमें दो आतंकी प्रमुख है। जिन्होंने जैश के आतंकियों की आवाज पहचानने में मदद की थी। इनमें एक एफबी के एजेंट और अमेरिकी कानून मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि पहली लिस्ट में इनको रखा गया है या दूसरी लिस्ट में इन्हें जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed