फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one death due to swine flu in panchkulla

स्वाइन फ्लू ने दी इस्तक, एक की मौत

Sun, 23 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 23 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
one death due to swine flu in panchkulla
Swine Flu - फोटो : demo pic

विज्ञापन
स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित कालका के एक व्यक्ति की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हाल के महीनों में यह पहला मामला सामने आया है। पीड़ित का इलाज चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच में चल रहा था। जहां उसने दम तोड़ दिया। अचानक इस बीमारी से मौत का नया मामला सामने आने से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राइसिटी) के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

पंचकूला के सीएमओ वीके बंसल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इस बीमारी का प्रकोप ट्राइसिटी में और न बढ़े इसे लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि अभी तक इसका कोई दूसरा मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण
अगर अचानक जरूरत से ज्यादा खांसी और मांसपेसियों में दर्द, सिर में तेज दर्द, ठंड के साथ बुखार, गला खराब होना, खांसी और कमजोरी महसूस हो तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed