{"_id":"581a3a914f1c1bc03243712e","slug":"mohali-punjab-capital-death-in-mohali-suspected-case-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बोले- डेंगू मीडिया की देन है, सेहत मंत्री को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बोले- डेंगू मीडिया की देन है, सेहत मंत्री को शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली सेक्टर-69 निवासी एक सीनियर सिटीजन ने फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में तैनात सीनियर अधिकारी के रवैये के प्रति सेहत मंत्री व विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार डेंगू के मामले में जिले को अति संवेदनशील घोषित कर चुकी है, लेकिन सेहत विभाग के अधिकारी अब भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनके इलाके में उचित फॉगिंग न होने से डेंगू का खतरा और बढ़ गया है।
सेक्टर-69 निवासी पवन कुमार जैन ने बताया कि वह सीनियर सिटीजन हैं। वहीं, कुंभड़ा में प्रैक्टिस करते हैं। जिले में डेंगू का कहर काफी बढ़ गया है। डेंगू के मरीजों की संख्या 1800 पार कर चुकी है। फिर भी सेहत विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनके सेक्टर-69 स्थित इलाके में तीन लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इस संदर्भ में जब उन्होंने सीनियर अधिकारी के नंबर पर बुधवार को फोन मिलाया तो डॉक्टर ने उन्हें लेक्चर देना शुरू कर दिया। डॉक्टर का कहना था डेंगू तो मीडिया की देन है। ऐसा कुछ नहीं है। जबकि वह उससे फॉगिंग करवाने संबंधी बात कर रहे थे। जैन ने बताया कि आहत होकर उन्होंने इस मामले में सेहत मंत्री व विभाग के सचिव को शिकायत भेजी है। अगर उक्त अधिकारी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. रणजीत गुरु ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, लेकिन वह फिर भी इसकी जांच करवाएंगे।