{"_id":"58fcc33f4f1c1b9c5c8b5cd7","slug":"intelligence-agency-search-suspect-people-terror-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहशत फैलाने की तैयारी, खुफिया एजेंसी फेसबुक पर तलाश रही आतंक के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत फैलाने की तैयारी, खुफिया एजेंसी फेसबुक पर तलाश रही आतंक के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर खुफिया एजेंसी आतंक के चेहरे पहचान रही है। काउंटर इंटेलीजेंस के पास पुख्ता सूचना है कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना रणजीत सिंह नीटा पड़ोसी देश पाकिस्तान में रहकर जम्मू-कश्मीर व पंजाब में आतंक की कमान संभाल रहा है।
फेसबुक पर रणजीत सिंह नीटा पंजाब व जेएंडके के आतंकियों के संपर्क में है। आतंक के कई ऐसे चेहरे हैं जो पंजाब की जेलों में रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे आतंकियों के संपर्क में हैं। अब इन्हीं चेहरों की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया पर खुफिया एजेंसी गैंगस्टरों के नाम पर बने फर्जी अकाउंट तलाश कर असली चेहरों तक पहुंचने की रणनीति तैयार कर रही है।
10 अगस्त 2016 को आतंकी बाबा मेजर सिंह, गुरपाल सिंह पाला और रशपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही काउंटर इंटेलीजेंस सोशल मीडिया को खंगाल रही थी। नतीजतन 17 अप्रैल 2017 को आतंकी पलविंद सिंह उर्फ घोटू (निवासी बल्ल) व संजीव कुमार उर्फ कालू निवासी बटाला को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इसके बाद खुफिया एजेंसी जर्मनी में बैठे सुखजिंदर सिंह शैरी की मां जसविंदर कौर तक पहुंची। जसविंदर कौर की गिरफ्तारी दो पिस्तौल व कारतूस के के साथ हुई। शैरी की मां ने पूछताछ में कबूला कि उसका एक बेटा नवदीप सिंह दोहा (कतर) में रहते हुए पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने के लिए पैसों की फडिंग करता है।

पाकिस्तान में है खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना
suspect
- फोटो : Demo Pic
यही नहीं खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना रणजीत सिंह नीटा है। नीटा पंजाब में आतंकवाद के खत्म होते ही जम्मू भाग गया था। इसके बाद वहां से पाकिस्तान चला गया है। वह इस समय पाकिस्तान व आस्ट्रेलिया से आतंक की कमान संभाल रहा है। नीटा को पाकिस्तान ने शह दे रखी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलाकर वह इस समय पाकिस्तान में बैठकर भारत विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है।
नीटा पंजाब में आतंक की दोबारा नींव रखने के लिए सोशल मीडिया के सहारे आतंक की फौज बना रहा है। इसमें पंजाब के कई गैंगस्टर और पुराने ऐसे आतंकी हैं जो किसी जमाने में आतंक फैलाने के लिए साथ दिया करते थे। इन आतंकियों को पंजाब में पैसा जर्मनी व कनाडा से धर्म प्रचार के नाम पर आता है लेकिन खर्च आतंक की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जा रहा है।
काउंटर इंटेलीजेंस के इंसपेक्टर गुरजीत सिंह नागरा कहते हैं कि सुखजिंदर सिंह शैरी की मां जसविंदर कौर को बाबा बकाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) के संपर्क में कई गैंगस्टर हैं जो कि आतंक के रास्ते पर चलने के लिए सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आतंकियों के संपर्क में है। ऐसे चेहरे पहचान कर लिए गए हैं। जल्द ही और कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।