फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dera sacha sauda chief gurmeet ram rahim conviction side updates

सिरसा डेरे में 29 अगस्त तक इंटरनेट सर्विस बंद, अंबाला में अगले आदेश तक धारा 144

Mon, 28 Aug 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief gurmeet ram rahim conviction side updates
राम रहीम पर फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सिरसा डेरे में 29 अगस्त तक इंटरनेट सर्विस बंद, ब्राडबैंड और इंटरनेट सर्विस लाइन रोकी गई
विज्ञापन

 


हरियाणा में 48 घंटे और इंटरनेट बंद रहेगा। पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में कल स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे। अंबाला में अगले आदेशों तक धारा 144 लगी रहेगी।
विज्ञापन

 


सिरसा के डीसी प्रभजोत सिंह का बड़ा बयान, कल सोमवार 28 अगस्त को सिरसा में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। चौकसी कड़ी रहेगी, लोग डेरे से निकल रहे हैं। जो अपने घर जाना चाहते हैं, उन्हें हम मदद कर रहे हैं।
 


- सिरसा में डेरे के बाहर समर्थकों ने मीडिया कर्मी को पीटा, वाहन भी तोड़ा
  - हरियाणा के सिरसा में सेना फ्लैग मार्च कर रही है।
 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डेरा सच्चा सौदा समर्थकों वाले इलाके का दौरा करने निकले। वे देखना चाहते हैं कि इलाके में सब कुछ ठीक है या नहीं।
 

हरियाणा के सिरसा में 6 बजे से 11 बजे तक ढील देने के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि सेना आज राम रहीम का सिरसा स्थित पुराना डेरा खाली करा सकती है।
 

पुलिस अफसरों से अभद्रता करने वाले गिरफ्तार

dera sacha sauda chief gurmeet ram rahim conviction side updates
हरियाणा डीजीपी बी एस संधू
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद उनके सुरक्षाकर्मी पुलिस अफसरों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कहना है हरियाणा डीजीपी बी एस संधू का। उन्होंने बताया कि बाबा को दोषी करार दिए जाने के बाद जब उन्हें हिरासत में लिया गया तो उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें उन्हीं की कार में ले जाना चाहते थे, जबकि पुलिस अफसरों ने कहा कि वे पुलिस की गाड़ी में जाएंगे। इस पर उनके सुरक्षाकर्मी अभद्रता करने लगे।
 
ट्रेन बस सेवा बहाल
डीजीपी संधू ने बताया कि अंबाला से होकर गुजरने वाली दिल्ली-कटरा रेल सेवाओं को बहाल कर दिया गया है और राज्य में कुछ स्थानों में बस सेवाएं शुरु करने की मंजूरी दी गई है।

पंचकूला को मिला नया डीसीपी
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला सिटी के कमांडेंट मनवीर सिंह को पंचकूला का डीसीपी नियुक्त किया है। मनवीर को डीसीपी अशोक शर्मा के स्थान पर नियुक्त किया गया है, कानून व्यवस्था कायम रखने में विफल रहने पर शुक्रवार रात उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed