फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted in amritsar

सोशल साइट पर बिकती रहीं लड़कियां, ऐसे होता था जिस्म का सौदा

Tue, 25 Apr 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 25 Apr 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in amritsar
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : demo pic
सोशल साइट पर लड़कियों की कीमत लगती रही और जिस्मफरोशी का गंदा खेल चलता रहा। इस देह व्यापार में ग्राहकों को स्पेशल पैकेज का ऑफर तक दिया जा रहा था। सोशल मीडिया पर जिस्मफरोशी का धंधा चलने के आरोप में पुलिस तीन महिलाओं व तीन युवकों को न्यू अमृतसर इलाके के एक फ्लैट से  गिरफ्तार किया है। बी डिवीजन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस्मफरोशी अड्डा चलाने वाली महिला पिछले दो सालों से इस धंधे से जुड़ी थी। उसके पास दूसरे शहरों से लड़कियों को लाकर यह धंधा चलाया जा रहा है।  पुलिस ने छापामारी के दौरान  तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। तीनों लड़कियां जालंधर व लुधियाना की रहने वाली हैं। इनके साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों में न्यू अमृतसर निवासी हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह व दानिश शामिल हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

ग्राहकों को फांस कर लाते थे फ्लैट

sex racket busted in amritsar
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : Demo Pic
थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग साइट पर इस धंधे से जुड़े लोग ग्राहकों को फांस कर न्यू अमृतसर के फ्लैट में लाया करते थे।  इस फ्लैट को एक महिला ने किराए पर ले रखा था। वह मौके से फरार है। सभी आरोपियों को जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।

कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। ताकि इस नेटवर्क के बाकी साथियों तक पुलिस पहुंच सके। यह गिरोह आन डिमांड  लड़कियों को बुलाता था। गिरोह का नेटवर्क चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा से लेकर नवांशहर तक फैला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed