{"_id":"58ecb7164f1c1b9c36cf64b4","slug":"man-killed-wife-due-to-doubt-of-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने गला दबाकर मार डाली पत्नी, वजह जानकर सन्न रह गए मां बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने गला दबाकर मार डाली पत्नी, वजह जानकर सन्न रह गए मां बाप
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Tue, 11 Apr 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
गांव दौलतपुरा के ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला की मौत सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार। पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता चक राधेवाला निवासी राज सिंह ने बताया कि उनके बेटी जसप्रीत कौर की शादी छह माह पहले गिदडबाहा निवासी गुलाब सिंह से हुई थी।
गुलाब सिंह शुरू से ही उनकी बेटी पर शक करता था। इस कारण उनमें हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता था। राज सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह और जसप्रीत पिछले कुछ समय से गांव दौलतपुरा के एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। सोमवार को जब वह अपनी पत्नी प्रकाश कौर के साथ अपनी बेटी से मिलने दौलतपुरा भट्ठे पर आया और जब वे अपनी बेटी के कमरे के निकट पहुंचे तो उन्हें जसप्रीत की चीख सुनाई दी।
उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गुलाब सिंह चारपाई पर पड़ी उनकी बेटी जसप्रीत का गला दबा रहा था। उसको छुड़वाने के दौरान ही जसप्रीत कौर की मौत हो गई और गुलाब सिंह मौके से फरार हो गया। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने राज सिंह के बयानों पर गुलाब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।