{"_id":"58f25af74f1c1bbc7fcf9351","slug":"man-commit-suicide-on-facebook-live","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लाइव फंदा लगाते देख दोस्तों ने समझा मजाक, 10 मिनट तक लटके देखा तो उड़े सबके होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर लाइव फंदा लगाते देख दोस्तों ने समझा मजाक, 10 मिनट तक लटके देखा तो उड़े सबके होश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर लाइव कर खत्म कर ली जिन्दगी
फेसबुक पर लाइव सुसाइड, ये मौत का लाइव जिसने भी देखा वही सन्न रह गया। दोस्त रोकते रहे और युवक फेसबुक लाइव कर फंदे से लटक गया।फेसबुक पर वीडियो लाइव कर फंदा लगा जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फंदा लगाने से पहले युवक ने फेसबुक आईडी पर बेटे संग फोटो पोस्ट किया। उसके बाद वीडियो को लाइव मोड़ पर करके पंखे से लटककर फंदा लगा लिया।
उसे फंदा लगाते देख परिवार के लोगों और दोस्तों ने कमेंट करके ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन युवक फंदे से लटक गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
शहर के देव नगर निवासी दीपक (28) ने शनिवार शाम अपने घर में छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माता पिता के इकलौते बेटे दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव करके सभी को दिखाया है। घटना के समय दीपक घर पर अकेला था। उसके माता-पिता बाहर गए थे।
विज्ञापन
जबकि दीपक अपनी पत्नी और बेटे को किसी परिचित के घर छोड़कर आया था। घर आने के बाद युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग फोटो अपलोड की। इसके बाद फेसबुक में वीडियो ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाकर लटक गया।

Trending Videos
खुदकुशी से पहले बेटे संग फेसबुक पर अपलोड की अपनी फोटो
फेसबुक पर लाइव कर खत्म कर ली जिन्दगी
युवक को फंदे पर लटकते देख बहन ने फेसबुक पर सबसे पहला कमेंट करके उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। उसके फेसबुक दोस्तों ने भी कमेंट करके उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। दोस्तों ने ऐसा करने से मरने की बात भी कही, लेकिन जब युवक काफी देर तक फंदे से लटका रहा तो परिजनों को सूचना दी गई।
परिजन तुरंत घर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। डाक्टरों के मृत घोषित करने पर परिजन शव लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में सिटी थाना एसएचओ अजय मलिक का कहना है कि युवक के फंदा लगाने की सूचना नहीं मिली है।
इस बारे में पता लगाया जा रहा है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दीपक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। माना जा रहा है कि दीपक का किसी से विवाद था, जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था।