{"_id":"59ac5b9b4f1c1bea278b4f33","slug":"false-promises-of-marriage-rape-with-two-sisters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का सांझा देकर दो सगी बहनों से दुराचार, बेचकर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का सांझा देकर दो सगी बहनों से दुराचार, बेचकर हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए दो युवकों ने दो सगी बहनों के साथ दुराचार किया। पीड़ित किशोरियों ने किसी तरह घर पहुंचकर परिवार को पूरी बात बताई। पुलिस ने बहनों का मेडिकल करवाने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एक साल पहले शादी समागम में विक्की सिंह और पीड़िता की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। 11 अगस्त को विक्की सिंह अपनी प्रेमिका और उसकी बहन को जींद में किसी के घर ले गया।
वहां दुराचार करने के आरोपी विक्की सिंह ने एक योजना तहत अपने दोस्त सुशील कुमार को बुलाया। दोनों किशोरियों को उसके साथ गाजियाबाद भेज दिया। लोगों को उस पर कोई शक न हो, इसलिए 12 अगस्त को अपने घर लौट आया। किशोरियों के परिजनों ने 17 अगस्त को पुलिस को सूचित किया।

Trending Videos
रेप
- फोटो : DEMO Pics
आरोपी सुशील कुमार उन्हें एक मुस्लिम परिवार के यहां ले गया, जहां पर उसने भी किशोरी की बहन से दुराचार किया। अगले दिन वह भी दोनों को वहां छोड़कर वापस लौट आया। गाजियाबाद में तीन सप्ताह तक मुस्लिम परिवार के लोगों ने उनसे दुराचार किया।
इसके बाद दोनों को पता चला कि वे उनको बेचकर वापस लौट गए हैं। इसका विरोध करने पर उन्होंने उन्हें दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया।
पीड़ित दोनों लड़कियों का रविवार को थाना सिटी-2 इंचार्ज गुरमीत सिंह ने मेडिकल करवाया। इसके बाद किशोरियों के बयान पर विक्की सिंह व सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।