{"_id":"59c147d44f1c1b2f688b5461","slug":"12th-student-commit-suicide-in-hostel-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12वीं की छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाया फंदा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं की छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाया फंदा, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हकूमत सिंह वाला स्थित मेरिटोरियस स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने मंगलवार सुबह बाथरूम में चुनरी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को छात्रा के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना का असल कारण जानने के लिए जांच आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मृतका के अभिभावकों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक गांव हकूमत सिंह वाला के मेरिटोरियस स्कूल में फूला देवी पुत्री राधे श्याम निवासी जिरमपुर (होशियारपुर) ने पिछले साल ही दाखिला लिया था। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने फूला को हॉस्टल के बाथरूम के पास देखा था। उसके बाद सुबह आठ बजे बाथरूम में फूला को फंदे से लटका पाया गया। उसने बाथरूम के रोशनदान के सहारे चुनरी बांधकर फंदा लगा लिया था।

स्कूल स्टाफ से की पूछताछ
छात्रा ने हॉस्टल के बाथरूम में लगाया फंदा
पुलिस ने छाना हॉस्टल का कमरा, स्कूल स्टाफ से की पूछताछ
हास्टल में पहुंची पुलिस ने फूला के कमरे की भी तलाशी ली। पुलिस का कहना है कि स्कूल के प्रत्येक शिक्षक व मुलाजिमों से पूछताछ की गई है। हालांकि किसी ने अभी तक प्रकरण से जुड़ी कुछ खास बात नहीं बताई है।
उधर, मामले की जांच कर रहे एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ का कहना है कि फूला के अभिभावक कहते हैं कि छुट्टी में फूला घर आई थी। उसने कहा था कि उसका मन वहां नहीं लगता। फूला डिप्ररेशन में रहती थी। मालूम हो कि इस स्कूल में उन्हीं विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है जो सरकारी स्कूलों से अस्सी फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने के बाद प्रवेश परीक्षा पास करते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) मलकीत सिंह का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, स्कूल का स्टाफ पुलिस का सहयोग कर रहा है। उधर, मृतक की माता सत्यावती ने बताया कि वे लोग मूल रूप से यूपी के बदायूं के गांव हदसा केे रहने वाले हैं। रोजगार के सिरसिले में उनका परिवार वर्षों पूर्व होशियारपुर आ गया था।