फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather, winter season, weather forecast

चंडीगढ़ में बदला मौसम, ठंडी हुई रातें, तापमान में ऐसे आ रही गिरावट

Thu, 26 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather, winter season, weather forecast
मौसम का म‌िजाज - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम बदलने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, आप भी जानिए और सतर्क रहिए। अक्तूबर के आखिरी दिनों का तापमान अब भी नार्मल से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दिन में कुछ देर धूप में रहते ही पसीने निकल आते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। यह तापमान पिछले कई दिनों से इतना ही रिकार्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था। हालांकि न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि पिछले दिन के मुकाबले एक डिग्री कम था। रात में अच्छी खासी ठंड पड़ना शुरू हो गई है। लेकिन इसके उलट दिन गर्म हो रहे हैं।प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक इसका प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र और गर्म हवाएं।
विज्ञापन


जो कुछ-कुछ अंतराल के बाद उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में प्रभावी रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में कोई कमी नहीं आ रही है। बंगाल की खाड़ी में बीते दिनों एक के बाद एक मौसमी सिस्टम विकसित होते रहे हैं, जिनके प्रभाव से खाड़ी से उठने वाली आर्र्द हवाओं का प्रवाह उत्तर-पश्चिम भारत तक जारी रहा। दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी कमजोर हैं। जिनकी वजह पहाड़ी इलाकों में बारिश नहीं हो पा रही है। पहाड़ों में बारिश होने से दिन के तापमान नीचे आते हैं। उत्तर पश्चिमी शुष्क और शीतल हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। इससे अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द ही मौसम में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के अंत में रात का और गिरेगा तापमान
शुष्क और शीतल हवाएं चलने से चंडीगढ़ व अन्य जगहों पर रात के तापमान में कटौती आ सकती है। एक डिग्री तापमान और गिर सकता है। सोमवार रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार तक  13 डिग्री तक तापमान पहुंच जाएगा। दिन के तापमान में मामूली गिरावट होगी। दिन के तापमान में एक नवंबर के आसपास तापमान में बदलाव आएगा।


मौसम में बदलाव से ही बीमारी रुकेंगी
एंटी मलेरिया अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल का कहना है कि दिन का तापमान अधिक होने से डेंगू में रोकथाम नहीं लग रही। जब तक अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री के आसपास नहीं आता, तब तक बीमारियों पर रोक नहीं लगेगी। रात का तापमान तो ठीक आ गया है, मगर दिन के तापमान काफी ज्यादा दर्ज हो रहा है। 22 डिग्री तापमान आने पर डेंगू का मच्छर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed